संवाद दाता- डॉ. शांतनु कुलदीप
शिकारी बाबा वार्ड क्रमांक 5 स्थित शिव तालाब में नशेड़ियों के जमावड़ा होने से पूरे वार्ड वासी परेशान है वहां बैठकर देर रात्रि तक नशा खोरी करते है उन्हें कुछ बोलने पर वार्ड के भोले भाले लोगों से गाली गलौज कर उनसे ही मारपीट आए दिन हो रही है जिसकी शिकायत आज पूरे वार्ड वासी दर्जनों की संख्या में स्थानीय थाने में जाकर स्वयं हस्ताक्षरित आवेदन बनाकर किए इससे पहले भी वार्ड वासियों द्वारा उक्त विषय पर थाने में शिकायत दी जा चुकी है लेकिन अभी तक नशेड़ियों से और उनकी हरकतों से वार्ड वासियों को निजात नहीं मिल पाई है वर्तमान थाना प्रभारी संतोष भूआर्य ने उपस्थित वार्ड वासियों को आश्वस्त किया कि उक्त स्थान पर पेट्रोलिंग बढायी जाएगी और ऐसे नशेड़ियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
वार्ड पार्षद श्रीमती पुसई बाई साहू ने दारू के अवैध धंधा में लिप्त नितिन साहू को भी जल्द गिरफ्तार करने की मांग की
