मुख्यमंत्री श्री साय से अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की

परलकोट क्रांति के नेतृत्वकर्ता अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम के लिए किया आमंत्रितमुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासभा हल्बा हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री श्री साय को 20 जनवरी 2026 ग्राम नर्राटोला जिला बालोद में आयोजित होने वाले क्रांतिकारी अमर शहीद गैंदसिंह जी के 201 वी शहादत दिवस समारोह कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए पूरे हल्बा हल्बी समाज के सदस्यों का धन्यवाद देते हुए आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मंतुराम पवार, श्री जी आर राणा पूर्व रा. अध्यक्ष, श्री श्याम सिंह तारम राष्ट्रीय महासचिव, जी आर चुरेंद्र   एवं श्री देवेंद्र सिंह भाऊ, पी आर नाइक, देवलाल ठाकुर, सहित समाज के अन्य पदाधिकारी व सदस्य द्वय मुकेश  पौसार्य, छत्तर सिंहः कोमा, उदय राम सिवाना, तिहार सिंह तारम, खोरबहरा गौर, दीपेश कृपाल, सुहेर कोसमा, बनवाली चिराम, हिन्सा राम चिराम, गौतम देहारी, नितेश नायक, सहित बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read