आम आदमी पार्टी – अंतागढ़
आम आदमी पार्टी अंतागढ़ के जिला महासचिव शिव पोटाई ने कहा कि आज भी अंतागढ़ के लाखों तेंदूपत्ता संग्राहक वर्ष 2023–24 का बोनस भुगतान मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। यह स्थिति अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है और सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है। संग्राहक पिछले एक वर्ष से अपने मेहनताने और वैधानिक बोनस के लिए दर-दर भटक रहे हैं, जबकि सरकार केवल आश्वासन देकर अपनी जिम्मेदारी से बचती रही है।
इसी प्रकार भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव के दौरान फड़ मुंशीयों को ₹25,000 देने का जो वादा किया था, वह भी आज तक पूरा नहीं किया गया है। यह स्पष्ट है कि यह घोषणा भी मात्र चुनावी जुमला था, जिसका उद्देश्य सिर्फ वोट हासिल करना था, न कि जनता के हितों की रक्षा करना।
प्रदेश संगठन मंत्री राजू सलाम ने कहा कि आम आदमी पार्टी, सरकार की इस वादा-खिलाफी और श्रमिक विरोधी रवैये की कड़ी निंदा करती है। पार्टी की मांग है कि—
1. तेंदूपत्ता बोनस 2023–24 का भुगतान तत्काल किया जाए।
2. फड़ मुंशीयों को किए गए ₹25,000 के वादे को तुरंत लागू किया जाए।
3. श्रमिकों तथा वन संसाधनों पर आधारित आजीविका वाले परिवारों के अधिकारों की गारंटी सुनिश्चित की जाए।
यदि सरकार ने इन मुद्दों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की, तो आम आदमी पार्टी बस्तर संभाग में एक बड़े जन आंदोलन की शुरुआत करने के लिए बाध्य होगी।
इस दौरान जिला यूथ विंग उपाध्यक्ष बारसु हुपेंडी, ब्लॉक अध्यक्ष सुनहेर हिड़को, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुबेसिंह उसेंडी, मन्कु पोटाई, ब्लॉक सचिव सुभाष गोटा, भुनेश मरकाम, राजेश हुपेंडी, ब्लॉक सचिव चैनु राम नरेटी, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेंद्र कड़ियाम, अखलेश मंडावी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


