सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे 108 एम्बुलेंस नहीं और ना ही भवन, पुराने जर्जर भवन को झील्ली ढंक कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बनाया गया है लोगों को स्वास्थ सेवाएं दिया जा रहा है।

संवाददाता-विक्रम सिंह भण्डारी अंतागढ़।

आमाबेडा तहसील क्षेत्र अंतर्गत कुल 23 पंचायतें एवं लगभग सौ से अधिक गांव आते हैं जहां क्षेत्र वासियों के वर्षों की मांग पर क्षेत्र के लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध किए जाने के नाम पर तहसील मुख्यालय आमाबेडा मे पुर्व विधायक अनुप नाग अंतागढ़ के प्रयासों से पुर्व सरकार के शासन काल सन 2022 मे प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाबेडा को उन्नयन कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा दिया गया था जिसका  उद्घाटन सत्ता परिवर्तन के पश्चात सन 2024 में वर्तमान सरकार के कार्यकाल मे क्षेत्र के नव निर्वाचित एवं वर्तमान सत्ता धारी पार्टी पक्ष के विधायक विक्रम देव उसेंडी विधान सभा क्षेत्र अंतागढ़ के हाथों से गया गया। उद्घाटन के मौके पर क्षेत्रीय विधायक विक्रम देव उसेंडी के साथ तत्कालिन जिला चिकित्सा अधिकारी जिला कांकेर वा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि भी मौजुद रहे इस दौरान अति शिघ्र पुर्ण सेटप के साथ नवीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाबेडा को संचालित किए जाने की दावे भी किए गए थे, परंतु आज स्थिति ये है सन 2025 भी अपने बारहवें महीने पर है और हालत ये है की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का वह सेट अप आज भी दुर दुर तक दिखाई नहीं दे रहा जबकि उक्त सेट अप मे एक विशेषज्ञ चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल आफिसर, आर एम ए, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्श, लेब टेक्नीशीयन वा भृत्य के पदों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को संचालित किया जाता। क्षेत्र मे खस्ता हाल स्वास्थ्य व्यवस्था का आलम को आप इसी बात से समझ सकते हैं जिस पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन मे ही नाम मात्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का संचालन किया जा रहा है वह जर्जर स्थिति मे है बारिश के दिनों मे सिपेज आ रहा था जिससे बचने के लिए छत पर झील्ली ढंक कर पुरे बारिश काम चलाया गया यही नहीं बगल मे एक अतिरिक्त कक्ष भी सन 2022 से बन रहा जिसके सम्बन्ध मे क्षेत्र के लोगों ने जिला कलेक्टर तक से सिकायत कर चुके परंतु वह अतिरिक्त कक्ष भी आज तक नहीं बन पाया है।किसी मरिज को ज्यादा तकलीफ हो जिसका इलाज नाम मात्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे ना हो सके इस स्थिति मे अगर बाहर रिफर किया जाता है ऐसे स्थिति मे परिजन 108 के तरफ सबसे पहले देखा करते थे और उसी से बिमार व्यक्ति को जिला अस्पताल तक बेहतर ईलाज के लिए ले जाया करते थे वह भी पिछले डेढ दो माह से खराब है यह सेवा भी पुर्णत:बंद है,क्षेत्र मे किसी तरह खस्ता हाल स्वास्थ व्यवस्था मे सुधार लाया जा सके व्यवस्था बन सके इसलिए जिला चिकित्सा अधिकारी जिला कांकेर से अब तक दो से तीन बार सम्पर्क कर किया जा चुका है परंतु वे भी किसी ना किसी बैठक मे ही व्यस्त होते हैं बैठक मे हैं कह कर फोन काट देते हैं। बिते सोमवार रात्रि मे समिप के ग्राम पंचायत बडे तेवडा के निवासी चमरा राम सलाम की तबियत अचानक बिगडी जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र आमाबेडा लाया गया था जिसे प्राथमिकी उपचार उपरांत जिला अस्पताल कांकेर रिफर किया गया था परंतु मरिज के स्वास्थ्य परिस्थिति के अनुसार उसे आक्सिजन लगा कर ही जिला अस्पताल तक पहुचाया जा सकता था परंतु संजीवनी एक्सप्रेस 108 का सेवा क्षेत्र मे पिछले डेढ दो माह से पुर्णत: बंद है जिसके कारण परिजनों को बहुत परेशानी हुई अंततः थक हार कर मरिज को अपने हाल मे छोडने को मजबुर होते हुए परिजन भी मरिज का आमाबेडा के उसी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे ही जैसे तैसे इलाज जारी रखने को कहा शुबह होने पर परिजनों ने अपना दुखडा सुनाते उपर वाले का शुक्रिया आदा करते हुए बताए की फिलहाल मरिज का स्वास्थ्य अभी समान्य है।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read