बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो की मौत ।

संवाद दाता - डॉ. शांतनु कुलदीप 

भानुप्रतापपुर।

थाना प्रभारी की मानवता की हर ओर सराहना

अंतागढ़ की ओर से आ रही एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा फरसकोट के पास हुआ।

थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम ठेमा निवासी जोहर पटेल (55) एवं अशोक कुमार पटेल पिता इतवारू (50) एक ही बाइक में सवार होकर भानुप्रतापपुर की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की मौके पर ही गंभीर हालत हो गई।



घटना की सूचना मिलते ही रावघाट थाना प्रभारी रामकुमार साव ने मानवीय पहल करते हुए बिना किसी देरी के दोनों घायलों को अपनी निजी गाड़ी से भानुप्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों द्वारा किए गए तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों की जान नहीं बचाई जा सकी।


पुलिस द्वारा शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।



इस दुखद घटना के बीच थाना प्रभारी रामकुमार साव द्वारा दिखाई गई तत्परता और संवेदनशीलता की स्थानीय लोगों द्वारा सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि यदि हर अधिकारी इसी तरह मानवीय दृष्टिकोण अपनाए, तो कई जिंदगियां समय पर बचाई जा सकती हैं। यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि वर्दी के पीछे भी एक संवेदनशील इंसान होता है, जो कर्तव्य से बढ़कर मानवता को प्राथमिकता देता है।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read