देवलाल ठाकुर के नेतृत्व मे दल्ली राजहंरा की वर्षो लंबित विकास कार्यों की मांगो को प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखी।

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम, बालोद  

स्थान -दल्लीराजहरा। 

प्रदेश की राजधानी रायपुर में रविवार को दल्ली राजहरा नगर का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके निवास पर मिला। छाया विधायक देवलाल ठाकुर के नेतृत्व में यह मुलाकात हुई जिसमे।साथ नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू , राजहरा व्यपारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी एवं पार्षदगण उपस्थित थे ।जिसमें शहर की वर्षों से लंबित विकास से जुड़ी मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा गया।

तीन बड़ी मांगों पर हुआ विस्तृत संवाद

प्रतिनिधि मंडल ने दल्ली राजहरा के लिए 100 बिस्तरों वाले आधुनिक अस्पताल की स्थापना, बायपास रोड निर्माण, केंद्रीय विद्यालय की स्थापना और 270 एकड़ में बसे नागरिकों को पट्टा प्रदान कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की।छाया विधायक देवलाल ठाकुर ने मुख्यमंत्री से कहा, “छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय जी की नेतृत्व में सुशासन की सरकार है, तो विकास अब निश्चित है। दल्ली राजहरा ने वर्षों तक अनदेखी सही है, अब समय है कि इस औद्योगिक नगरी को उसका हक मिले।” उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के बुनियादी ढांचे के बिना किसी भी शहर का समुचित विकास संभव नहीं है।

100 बिस्तर अस्पताल की मांग लंबे समय से लंबित

शहर में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहद कमी है। 100 बिस्तरों वाले अस्पताल की मांग सालों से उठ रही है, लेकिन अब तक यह पूरी नहीं हो सकी है। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि गंभीर बीमारियों या सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में मरीजों को दूर-दराज के जिलों में भेजना पड़ता है। मुख्यमंत्री ने इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करते हुए तत्काल विभागीय मंत्रियों से फोन पर चर्चा की और आगे की कार्यवाही का भरोसा दिलाया।

दल्ली राजहरा से मिलता है करोड़ों का राजस्व, लेकिन मूलभूत सुविधाओं का अभाव

व्यापारी संघ अध्यक्ष गोविंद वाधवानी ने मुख्यमंत्री को दल्ली राजहरा आने का आमंत्रण देते हुए कहा, “सरकार को दल्ली राजहरा से हर साल करोड़ों का राजस्व प्राप्त होता है। ऐसे में यह नगर विकास का हकदार है। उन्होंने मुख्यमंत्री को दल्ली राजहरा आने का निमंत्रण भी दिया जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार किया।”केंद्रीय विद्यालय और बायपास रोड की मांग भी प्रमुख रही । नगर पालिका अध्यक्ष तोरणलाल साहू ने कहा कि भाजपा के शासन में पहली बार दल्ली राजहरा में नगर पालिका का गठन हुआ है और जनता को उम्मीद है कि अब उनका शहर उजड़ने से बचेगा और फिर से बसकर विकास की ओर अग्रसर होगा। बायपास रोड की आवश्यकता भी वर्षों से महसूस की जा रही है, जिससे भारी वाहनों का शहर में प्रवेश नियंत्रित हो और दुर्घटनाओं में कमी आए।

प्रतिनिधि मंडल में अनेक जनप्रतिनिधि हुए शामिल

इस प्रतिनिधिमंडल में पार्षद संजीव सिंह, सुरेश जयसवाल, भूपेंद्र श्रीवास पार्षद बीरेंद्र साहू, निर्मल पटेल, प्रदीप बाघ, जगप्रीत संधू, बंटी मिश्रा उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह मांग भी रखी कि दल्ली राजहरा को राज्य सरकार ‘गोद’ लेकर विकसित करे।मुख्यमंत्री श्विष्णु देव साय ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि दल्ली राजहरा की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और आने वाले समय में इस नगर को नई पहचान दी जाएगी।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read