मोदी सरकार की 11 साल पूर्ण होने पर संकल्प से सिद्धि तक कार्यशाला का आयोजन मंडल स्तर पर किया गया।

 ब्यूरो समाचार दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

स्थान-मुड़खुसरा

संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प

 भाजपा मंडल सुरेगावं द्वारा ग्राम मुड़खुसरा में एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करना और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना था।


यह कार्यशाला स्थानीय स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए आयोजित की गई। कार्यशाला में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला, तथा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और भाजपा के विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को जनता तक पहुंचाने


का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की उपलब्धियों, जैसे उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, और महतारी वंदन,

किसान सम्मान निधि को घर-घर तक ले जाने की रणनीति पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने डिजिटल और सोशल मीडिया के उपयोग के माध्यम से युवाओं तक पहुंचने की आवश्यकता पर बल दिया।


जिला भाजपा अध्यक्ष श्री चेमन देशमुख जी ने कार्यकर्ताओं से 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम को आम जनता तक, गांव के गलियों तक ले जाने की अपील की व संगठन द्वारा विभिन्न तय कार्यक्रम को समय बद्ध करने व उन्हें सफल करने का मुलमंत्र भी बताया,उन्होंने कहा, 'हमारी ताकत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण में है। हमें हर गांव, हर मोहल्ले में जाकर लोगों को यह बताना होगा कि भाजपा का विजन देश और समाज के सर्वांगीण विकास के लिए है।' उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़ने की रणनीति पर जोर दिया। कार्यशाला में मंडल के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिनमे भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर, मंडल अध्यक्ष सुरेगाव सहित मंडल पदाधिकारी व क्षेत्र की जनपद सदस्य वह जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य वरिष्ठ जन के साथ जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण अनुपस्थित रहे । इस कार्यक्रम का मूल उद्देश्य न केवल 'संकल्प से सिद्धि' कार्यक्रम को गति देना बल्कि स्थानीय स्तर पर भाजपा की उपस्थिति को और मजबूत करना है।

कार्यक्रम के अंत मे कार्यक्रम स्थल पर सुरेगाव मंडल की उपस्थिति मे प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी व प्रदेश भाजपा के कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक शुक्ला जी सहित जनपद सदस्यों व मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्त्ताओ द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read