राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार की उपस्थिति में कसरावद में अखिल भारतीय बलाई महासंघ का पदग्रहण समारोह संपन्न

 खरगोन जिले से न्यूज़ रिपोर्टर अजीज सूफी  

खरगोन 

रविंद्र भालसे को सौंपा गया इंदौर संभाग प्रभारी का दायित्व

खरगोन। अखिल भारतीय बलाई महासंघ के *राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज परमार* की गरिमामय उपस्थिति में मंगलवार को ग्राम कसरावद की हरसिद्धि धाम कॉलोनी में पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात समाजजनों द्वारा अतिथियों का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज परमार ने श्री रविंद्र भालसे को अखिल भारतीय बलाई महासंघ, इंदौर संभाग प्रभारी के दायित्व पर नियुक्ति पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। श्री परमार ने कहा कि संगठन शिक्षा, एकता और स्वाभिमान के संकल्प के साथ समाजहित में निरंतर कार्य कर रहा है। उनके नेतृत्व में बलाई समाज प्रदेश और देश स्तर पर संगठित होकर आगे बढ़ रहा है।

युवा प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र पवार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज परमार के मार्गदर्शन में महासंघ जमीनी स्तर पर सक्रिय होकर समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रहा है। जिला अध्यक्ष खरगोन सुभाष खांड़े ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशों के अनुसार जिले में संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सभी पदाधिकारी एकजुट होकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य करेंगे ताकि समाज का सर्वांगीण विकास हो सके।

समारोह में कसरावद जनपद अध्यक्ष राजेश बागदरे, शहर अध्यक्ष प्रदीप राणे सहित जितेंद्र कनाडे, कार्यक्रम के संचालन कर्ता मनोहर सावले, किशोर भार्गव, धर्मेंद्र उपाध्याय, संतोष पीपल्दे, देव हटागले, राजाराम परमार, सुनिल भालसे, भरत पीपल्दे, अजय सावले, बबलू गोखले, लालू, कमलेश टानवे, आकाश भालसे, संजय परमार, अरविंद एक्कल, राज भार्गव, अशोक राणे, एस.एस. उपाध्याय, जवरसिंह आढ़तिया, मंसाराम हिंगोले एवं अजय भालसे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। उपस्थितजनों ने राष्ट्रभक्ति एवं सामाजिक एकता का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read