परमेश्वरी शेषराव गावड़े (सरपंच, ग्राम पंचायत दुर्गापुर और महाराष्ट्र प्रदेश आदिवासी कांग्रेस, तालुका अध्यक्ष धनोरा) ने मांग की है कि धनोरा तालुका के पेंढरी क्षेत्र के गांवों में महावितरण द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल निलंबित किया जाए।
इस संबंध में उन्होंने महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड (महावितरण) के कार्यकारी अभियंता, उप कार्यालय धानोरा, जिला गढ़चिरोली को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि पेंढरी और गट्टा क्षेत्रों के आदिवासी और ग्रामीण नागरिकों को स्मार्ट मीटरों के बारे में पूरी जानकारी दी जाए, ग्राम सभा की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया न की जाए और किसी भी नागरिक पर बल प्रयोग न किया जाए।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, बिजली उपभोक्ता और संबंधित गांवों के ग्रामीण उपस्थित थे। संवाददाता अभिजीत गाईन

