क्रांतिकारी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित

 न्यूज 24 इंडिया ब्यूरो चीफ अशोकनगर दिनेश कुमार सेन   

अशोकनगर। 

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आदिवासी समाज के गौरव, क्रांतिकारी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। इस अवसर पर श्री सिद्ध बाबा सौंघना सेवा प्रचार प्रसार समिति शंकरपुर के तत्वाधान में आदिवासी छात्रावास ईसागढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया छात्रावास अधीक्षक बीके खंडेले रिटायर शिक्षक शालिग्राम सोलंकी रामा आदिवासी समाजसेवी एवं अन्य साथी उपस्थित रहे सभी वक्ताओं ने उनके संघर्षमय जीवन, देशभक्ति और समाज सुधार के कार्यों को स्मरण करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।



वक्ताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष करते हुए जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के लिए आवाज बुलंद की थी। उनका जीवन समाज के शोषित एवं वंचित वर्गों के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके त्याग, बलिदान और संघर्ष को देश सदैव याद रखेगा।


इस अवसर पर उपस्थित , सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। नवांकुर संस्था सचिव दिनेश कुमार सेन ने उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read