मनहैटी में बड़ा हादसा टला, जियो मोबाइल टावर पर चढ़े दो युवकों को सुरक्षित उतारा गया

न्यूज़ 24 इंडिया ब्यूरो चीफ अशोकनगर दिनेश कुमार सेन   
ईसागढ़, 
तहसील ईसागढ़ के ग्राम मनहैटी में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो युवक जियो मोबाइल टावर पर चढ़ गए। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस अमला तत्काल मौके पर पहुंचा और सूझबूझ के साथ दोनों युवकों को सकुशल नीचे उतार लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार टावर पर चढ़े युवकों की पहचान फूल सिंह पुत्र सिरनाम सिंह एवं संग्राम सिंह पुत्र पूरन सिंह निवासी ग्राम मनहैटी के रूप में हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम त्रिलोचन गौड़ के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तहसीलदार रोहित रघुवंशी ने धैर्यपूर्वक दोनों युवकों से बातचीत कर उन्हें समझाइश दी, जिसके बाद दोनों सुरक्षित नीचे उतर आए।
Ads

एसडीएम श्री गौड़ ने बताया कि संबंधित भूमि का सीमांकन पूर्व में कराया जा चुका है। फिर भी ग्रामीणों की मांग को देखते हुए दोबारा सीमांकन कराया जाएगा, जिससे किसी प्रकार का विवाद न रहे।
प्रशासन की तत्परता, संयम और सूझबूझ के कारण एक संभावित बड़ा हादसा टल गया। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read