बहला फुसलाकर नाबालिक लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चौकी हल्बा पुलिस द्वारा 24 घंटे में गिरफ्तार।

प्रशांत सिन्हा    

    // जिला उ.ब. कांकेर//           

     दिनांक 28.06.2026 

घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 27.06.2026 को प्रार्थीया के द्वारा चौकी हल्बा आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि, इसकी नाबालिक लडकी को आरोपी हेमन्त विष्वकर्मा पिता स्व. अस्तिर राम विष्वकर्मा उम्र 21 वर्ष ग्राम चारभाठा जिला बालोद के द्वारा स्कूल में पढने वाली नाबालिक जानते हुए भी अपने प्रेम पास में फांसकर माह सितम्बर 2025 मंे उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और 2026 तक संबंध बनाते रहा जिससे प्रार्थीया की नाबालिक पुत्री गर्भवती हो गई है। प्रार्थीया की इस प्रकार के गंभीर रिपोर्ट की सूचना देने पर तत्परता से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया और प्रकरण की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी।


मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान निखिल राखेचा (भापुसे.) पुलिस अधीक्षक जिला उ.ब. कांकेर के निर्देषन में, श्री योगेश साहू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर के मार्गदर्शन में, श्री मोहसिन खान अनुविभीगीय अधिकारी पुलिस कार्यालय कांकेर के पर्यवेक्षण में चौकी हल्बा थाना नरहरपुर प्रकरण में तत्काल अपराध घटित होना पाये जाने पर अपराध क्रमांक 133/2026 धारा 64(1), 64(2)(ड), 65(1) बीएनएस 4, 6 पॉक्सो एक्ट पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया और विषेष टीम गठित की जाकर कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया मिलने पर आरेापी को पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी ग्राम चारभाठा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद से पकड़ा गया और पुलिस अभिरक्षा में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया ंिक, वह पीड़िता का दूर का रिस्तेदार है जिसके कारण पीड़िता से उसकी पहचान हुई और इसी का लाभ उठाकर दिनांक 16.09.2025 को ग्र्राम हल्बा में पीड़िता के नाना नानी के घर रात्रि मंे मौका पाकर पीड़िता को नाबालिक जानते हुए उसे जबरदस्ती दुष्कर्म ंिकया घटना दिनांक से अवसर देखकर पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म करना स्वीकार करने से दिनांक 28.06.2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेजा गया। 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं आपराधिक रिकार्ड:-

01. हेमन्त कुमार विश्वकर्मा पिता स्व. अस्तिर राम विश्वकर्मा उम्र 21 वर्ष जाति लोहार निवासी ग्राम चारभाठा   

    थाना गुण्डरदेही जिला बालोद (छ.ग.) 


बरामदगी का विवरण:-



पुलिस टीम का विवरण:-

निरीक्षक कोमल भूषण पटेल, चौकी प्रभारी हल्बा, सउनि चेतन साहू, प्र.आर. 1450 शैलेन्द्र नेताम, म.प्र.आर. 274 ममता साहू, आर. 1000, 319, 966, 1383, 1441 म.आर. 05 एवं चौकी हल्बा व थाना नरहरपुर स्टॉफ,



कांकेर पुलिस की अपील:-

अपराध पर नियंत्रण पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। कई बार आपकी एक छोटी सी सूचना बड़े अपराधो को रोक सकती है, इसी उद्देष्य से जिला-उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस द्वारा किसी भी संदिग्ध या अपराधिक गतिविधियों की जानकारी देने के लिएअपराधिकहेल्पलाईन नंबर 94791-55125 संचालितकी जा रही है। यहाँदी गई हर सूचना एवंसूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read