"भाजपा दल से नगर पालिका अध्यक्ष और अपात्र प्रभारी सीएमओ ने मिलकर नगर पालिका को बना दिया प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं अनियमितताओं का केंद्र"

दिनेश कुमार सेन 

अशोकनगर 

        जिस तरह से अपात्र प्रभारी सीएमओ नगर पालिका अध्यक्ष के इशारे पर नगर पालिका को संचालित कर रहे हैं ऐसा महसूस होता है कि जैसे प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह इसको चलाया जा रहा है । इनकी जुगल जोड़ी द्वारा नपा में भारी वित्तीय अनियमितताएं हो रही हैं । नगरीय प्रशासन विभाग से 5 दिन पूर्व आदेश आने के बावजूद अभी तक सीएमओ को नहीं बदला गया । 


निविदाओं को मन माफिक निकाला जा रहा है और अवार्ड की जा रही है । नियम अनुसार न्यूनतम तीन निविदाएं आना अनिवार्य होती हैं, लेकिन ऐसे कई मामले है जहां एक निविदा पर ही टेंडर खोल दिए जाते हैं । 



बड़े राशि की निविदाओं को न्यूनतम एक राष्ट्रीय दैनिक और दो प्रादेशिक अखबारों में निकलना अनिवार्य होता है परंतु यहां नगरपालिका में ऐसा कहीं कुछ भी नजर नहीं आता, जिसकी वजह से टेंडर आवंटन में पक्षपात स्पष्ट नजर आता है, नोटिस बोर्ड पर भी टेंडर नही लगाया जाता । 


प्रभारी नपा CMO द्वारा की जा रही तानाशाही को कई बार उजागर किया और उनको हटाने के लिए कई बार आवेदन दिया ऊपर शिकायत भी की, लेकिन भाजपा शासन में सब मिले हुए प्रतीत होते हैं, नपा अध्यक्ष के मंत्री जी से संपर्क होने की बजह से कोई कार्येवाहि नहीं होती । 


1.नियम अनुसार जो बैठक में 2 माह के अंतर्गत अनिवार्य रूप से होनी थी उनका महीना तक कोई अता पता नहीं रहता । 


1A.प्रभारी नगर पालिका सीएमओ की ऐसी मनमानी चल रही है कि अपने क्वार्टर के मरम्मत कार्य हेतु 4.60 लाख रुपए खर्च किए गए जबकि शासन द्वारा एक गरीब को पूरा घर बनाने के लिए मात्र ढाई लाख रुपये दिया जाता है । और उक्त टेंडर में भी मात्र एक निविदा को ही स्वीकृति देकर कार्य अवार्ड कर दिया गया । टेंडर क्रमांक 2026_UAD_489883_3


2.टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने से पहले ही कार्य आवंटित कर दिया जाता है और टेंडर ओपन होने से पहले ही काम पूरा भी हो जाता है उदाहरण 



2A. विसर्जन कुंड की पेंटिंग का टेंडर ₹5 लाख 20 मई को खुलना था, लेकिन 11मई को ही विसर्जन कुंड के उद्घाटन के दौरान वहां पेंटिंग हो चुकी थी । और इसमें भी मात्र एक निविदा पर 5 लाख का टेंडर आवंटित कर दिया गया । टेंडर क्रमांक 2026_UAD_504243_1


2B. स्वच्छ सर्वेक्षण के अंतर्गत करीब 10 लाख रुपए की पेंटिंग का टेंडर 25 मई को खुलना था, लेकिन करीब 15 मई के पहले ही पेंटिंग का कार्य पूरा हो गया और इसमें यह भी स्पष्ट नहीं है की फाइनेंसियल वैल्यूएशन क्या है । टेंडर क्रमांक 2026_UAD_501974_1


2C. विमानों के चबूतरा पर सुविधा घाट के लिए टेंडर 12 लाख 18 हजार रुपए का 1 जून को खुलना था, लेकिन मई के पूर्व ही इसका निर्माण कार्य कर दिया गया । टेंडर क्रमांक 2026_UAD_504003_2


2D. अभी हाल ही में चर्चा का विषय बना की संजय स्टेडियम में 2 करोड़ से निर्माण कार्य कराया जाएगा, जिसकी शुरुआत कंप्यूटर लेबलिंग के साथ अध्यक्ष महोदय ने स्वयं ने 5 जून को की । लेकिन जब mp टेंडर साइट पर जाकर देखा तो इसका अभी तक कोई टेंडर ही नहीं हुआ है । 


3.सितंबर 2023 के मानस भवन में हरिभूमि के कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा कहा गया था कि 2 महीने के अंदर दोनों समय पानी आएगा और पूरे प्रेशर से पानी आएगा लेकिन आज हम उसे हकीकत से ओशो दूर है । वास्तविकता यह है कि नगर पालिका ने पिछले 4 वर्षों में टैंकर के माध्यम से करीब 1 करोड़ 97 लख रुपए का तथागत पानी पिलाया है । 


3A. करीब 10 लाख का एक टेंडर तो अभी 16 जून को वारिश के समेत खुलने को बाकी है । क्रमांक 2026_UAD_511430_1


3B. यह चारों टेंडर चुनिंदा दो लोगों द्वारा दी गयी निविदाओं में वितरित हुए हैं । और विभिन्न वर्ष में अपेक्षा के विपरीत दरें दी गई हैं । जैसे इस बार की दर पिछले वर्ष की दरों से करीब 30% काम है । जबकि महंगाई बढ़ी है । यह नगर पालिका के संचालक पर एक बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है, कौन यह टेंडर बनता है पास करता है और आधार क्या है । दो बड़ी निवेदन में मंत्र एक ही निविदा आई जिसको पास कर दिया गया । 


3C. सामान्य रूप से एक 4000 लीटर का अच्छी गुणवत्ता का टैंकर पंप के साथ करीब पौने दो लाख रुपए का आ जाता है, लेकिन CMO ने  5.1 लाख प्रति ट्रैक्टर के हिसाब से दो टैंकर दोगुनी राशि से ऊपर में खरीदे । टेंडर क्रमांक 2025_UAD_456202_1 


4.असहमति जताने वाले और नियमों की बात करके विरोध करने वाले कांग्रेसी नेताओं के साथ नगर पालिका सीएमओ और अध्यक्ष जी मिलकर घर पक्षपात कर रहे हैं जिससे उनके वार्ड की जनता अत्यंत परेशान हो रही है । 


4A. नेता प्रतिपक्ष के वार्ड 18 में गणेश मंदिर गली और प्रोसेशन रोड पर दामिनीकरण हेतु 13 जुलाई 2025 को टेंडर निकाला गया था जो 18 अगस्त को अवार्ड कर दिया गया था लेकिन आज 9 महीने बीत जाने के बाद भी कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ बार-बार कहने पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई । कभी डाबर फैक्ट्री बंद होने का बहाना तो कभी ठंड का बहाना तो कभी रेट बढ़ने का बहाना कहकर अभी तक चीजों को अधर पर रखा है । टेंडर क्रमांक 2025_UAD_437498_1 । जबकि पिछले वर्ष 11 जनवरी तक गर्ल्स स्कूल गले में डामरीकरण का कार्य पूरा कर दिया गया था । 


4B. राजमाता चौराहे से अंडर विच होते हुए एचडीएफसी बैंक चौराहे का डामरीकरण के लिए विज्ञप्ति 25 नवंबर 2025 को निकली थीजिसको 29 दिसंबर को अवार्ड कर दिया गया था । लेकिन रेट बढ़ने का हवाला देते हुए ठेकेदार ने कार्य करने से मना कर दिया और नगर पालिका ने उसको बिना ब्लैक लिस्ट किए हुए नया टेंडर जारी कर दिया । जबकि युद्ध 28 मार्च को शुरू हुआ था उसके पहले रोड डालने के लिए पर्याप्त समय था । गौर करने वाली बात यह भी है की बाढ़ 18 की टेंडर प्रक्रिया जो कि इससे पहले हुई थी उसको निरस्त करके नया टेंडर नहीं निकल गया और स्थानीय रेवासियों को परेशान किया जा रहा है ।

4C. अभी हाल ही में निकली निविदाओं में भी वार्ड 18 की गणेश मंदिर गली और प्रोसेशन रोड का कोई जिक्र नही है । ये दर्शाता है कि कैसे भाजपा विपक्ष के साथ पक्षपात और उसकी आवाज दबाने का कार्य कर रही है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read