पंकज सिंह
चंदौली
पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वाराणसी श्री वैभव कृष्ण के निर्देशन में उच्चाधिकारीगण के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थानों पर दिनांक 01.06.2026 से 05.06.2026 तक 05 दिवसीय विशेष अभियान "ऑपरेशन वज्रपात" संचालित किया गया। अभियान के दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंग बनाकर हथियारों का प्रदर्शन, आपराधिक छवि का प्रचार-प्रसार, युवाओं को गुमराह करने तथा समाज में भय एवं असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभिययोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही प्रचलित है।
अभियान के दौरान पुलिस की कार्रवाई-
सोशल मीडिया गैंगों एवं सदस्यों का चिन्हीकरण
समस्त क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारियों द्वारा बीट पुलिसकर्मियों के सहयोग से ऐसे सोशल मीडिया ग्रुप, पेज एवं गैंगों का चिन्हीकरण किया गया जो विभिन्न नामों से संगठित होकर समाज में दबदबा स्थापित करने, भय उत्पन्न करने अथवा आपराधिक गतिविधियों का महिमामंडन करने का प्रयास कर रहे हैं।
दिनांक 01.06.2026 से 05.06.2026 तक संचालित विशेष अभियान "ऑपरेशन वज्रपात" के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर 64 गैंग को चिन्हित कर 49 गैंगो के विरुद्ध अभियोगों पंजीकृत किया गया जिसमें कुल 187 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई, व 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा 65 अन्य सदस्यों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.आमिर अहमद पुत्र जियाउद्दीन निवासी ग्राम बड़गावां थाना बलुआ जनपद चन्दौली उम्र करीब 24 वर्ष
2.रम्मन सोनकर पुत्र स्व0 प्यारेलाल सोनकर उम्र करीब 48 वर्ष निवासी न्यू महाल नईसट्टी रस्तोगी गली हनुमान मन्दिर के पास थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
3.प्रांशु चौहान पुत्र राजकुमार चौहान उर्फ पप्पू निवासी हनुमानपुर थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली उम्र करीब-23 वर्ष
4.संतोष यादव पुत्र राम जनम यादव निवासी ग्राम अमृतपुर थाना नौगढ जनपद चन्दौली उम्र करीब 33 वर्ष
पंजीकृत अभियोगों का थानावार विवरण-
अलीनगर-04
सैयदराजा-04
बबुरी-03
मुगलसराय-06
धीना-02
चन्दौली-05
चकिया-01
चकरघट्टा-02
नौगढ़-02
सकलडीहा-02
कंदवा-03
धानापुर-06
इलिया-02
बलुआ-05
शहाबगंज-02
जनता से अपील-
तत्काल सूचना दें-
यदि आपके क्षेत्र में कोई व्यक्ति अथवा समूह सोशल मीडिया के माध्यम से गैंग संचालित कर हथियारों का प्रदर्शन कर रहा है, भय एवं आतंक का वातावरण बना रहा है, युवाओं को गुमराह कर रहा है अथवा आपराधिक गतिविधियों का प्रचार-प्रसार कर रहा है, तो इसकी सूचना तत्काल अपने स्थानीय थाने को दें।
पहचान गोपनीय रहेगी-
सूचना देने वाले सभी नागरिकों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। आपकी सुरक्षा एवं गोपनीयता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
व्हाट्सएप बॉट का माध्यम-
यदि आप सीधे थाने जाने में असमर्थ हैं अथवा गोपनीय रूप से सूचना देना चाहते हैं, तो वाराणसी जोन द्वारा संचालित आधिकारिक व्हाट्सएप बॉट नंबर 7839860411 पर अपनी शिकायत अथवा सूचना दर्ज करा सकते हैं।
सोशल मीडिया पर पैनी नजर-
चन्दौली पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गैंग बनाकर भय का वातावरण उत्पन्न करने, हथियारों का प्रदर्शन करने, आपराधिक छवि का प्रचार-प्रसार करने, रील्स एवं पोस्ट के माध्यम से दबंगई प्रदर्शित करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कठोर विधिक कार्रवाई कर रही है।
अपराध एवं अराजकता के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत चन्दौली पुलिस जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु पूर्णतः प्रतिबद्ध है।
