कांग्रेस परिवार के स्तंभ थे स्व. कृष्णलाल पटेल - जीतू पटवारी बोरावां पहुँचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अजीज सूफी


 खरगोन 

        मध्यप्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव के चचेरे भाई, वरिष्ठ समाजसेवी एवं कृषक हितैषी कृष्णलाल पटेल के निधन पर आज मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने उनके गृहग्राम बोरावां पहुँचकर श्रद्धांजलि अर्पित की । शोक संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री अरूण यादव, कसरावद विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव सहित श्री पटेल के सुपुत्र जितेन्द्र पटेल, विजय पटेल, हेमेन्द्र पटेल, शिव पटेल सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने दिवंगत स्व. कृष्णलाल पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्व. श्री पटेल का संपूर्ण जीवन समाज सेवा, किसानों के कल्याण एवं जनहित के कार्यों के लिए समर्पित रहा। वे अत्यंत सरल, सौम्य एवं जनप्रिय व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने सदैव ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को अपनी समस्या मानकर कार्य किया और समाज में सेवा, सहयोग एवं मानवीय मूल्यों की मिसाल प्रस्तुत की।

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read