कलेक्‍टर हुए प्रवेशोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल

अशोकनगर

 शासन के निर्देशानुसार‘’स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कलेक्‍टर साकेत मालवीय द्वारा जिला मुख्‍यालय स्थित शासकीय उत्‍कृष्‍ट उच्‍चतर माध्‍यमिक विद्यालय में सहभागिता कर प्रवेशोत्‍सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्‍होंने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाया एवं पाठ्य पुस्‍तकों का वितरण भी किया। साथ ही उन्‍होंने छात्र छात्राओं को शुभाशीष देते हुए पढाई में निरंतर आगे बढकर उज्‍जवल भविष्‍य की कामना की।


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read