श्री अभयदाता हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया।

ईसागढ़ 

        चंदेरी रोड़ पेट्रोल पम्प पर स्थित श्री अभयदाता हनुमान मंदिर में हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव पर मंदिर को बड़े ही धूमधाम से सजाया गया जिसमे सुबह से ही भक्तों ने मंदिर में आकर श्री अभयदाता हनुमान जी महाराज के चरणों में शीश झुकाकर दंडवत प्रणाम किया और प्रसाद में गुड चना मिठाई एवं फलों के प्रसाद भेंट कर मनोकामना पूर्ण होने का आशीर्वाद लिया जिसमे समिति द्वारा उचित व्यवस्था की गई जिसमे मंदिर के मुख्य दरवाजे पर घंटा लगाया गया और समस्त श्रद्धालुओं द्वारा समिति का आभार प्रकट किया जा रहा है जिसमें मंदिर निर्माण में बहुत ही सुंदर कार्य कर सभी क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया है आज यह मंदिर अपनी लोकप्रियता का परचम लहरा रहा है दूर दूर से लोग श्री अभयदाता हनुमान जी महाराज के दर्शन करने पधार रहे हैं इस मंदिर का कायाकल्प में जो मेहनत की गई है वो काफी सराहनीय भूमिका है


यहां हर मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड के आयोजन किए जाते हैं साथ ही यहां भगवानश्री राम जी का दरबार राधा कृष्ण का दरबार दुर्गा माता का दरबार शिव परिवार एवं अन्य देवताओं के दरबार जो आकर्षण का केन्द्र बन गया है जो यहां एक बार दर्शन करता है वो बार बार इस मंदिर में दर्शन करने की लालसा करता है श्री अभयदाता हनुमान मंदिर परिसर में जो शांति एवं भक्तिमय का माहौल देखने मिलता है और यही कारण है कि यहां दर्शनार्थी मंदिर के दर्शन करने खिंचा चला आता है यहां की महिमा अपरंपार है जो भी भक्त सच्चे मन से मनोकामना करता है उसकी मुराद बहुत ही जल्दी पूर्ण होती है। सभी आने वाले भक्तों को समिति द्वारा प्रसाद वितरण किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद द्वारा विशाल जुलूस नगर में दोपहर 3 बजे से निकाला जाएगा। जिसमे सभी नगर एवं ग्राम के लोगों से अभिवादन किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शोभा यात्रा में शामिल हो धर्म लाभ प्राप्त करे श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव को मनाए।जय श्री राम

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read