महावीर जयंती के अवसर पर ईसागढ़ में निकाली भव्य शोभायात्रा

ईसागढ़ 

जैन धर्म के अनुयायी  भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव 30 मार्च 2026 को हर्षोल्लास से नगर ईसागढ़ में मनाया गया, जिसमें प्रातः काल की बेला मैं मंदिर मैं भगवान महावीर स्वामी का अभिषेक और शांतिधारा की गई तत्पश्चात श्री दिगम्बर जैन मंदिर ईसागढ़ से श्री चन्द्र प्रभु जैन मंदिर चुंगी नाका तक भव्य शोभायात्रा निकाली जो कि नगर के विभिन्न मार्गो से होकर  निकाली गई साथ ही साथ सम्पूर्ण नगर में फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया । जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर महावीर स्वामी ने अहिंसा, 'जियो और जीने दो' तथा अनेकांतवाद का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं आज भी विश्व शांति के लिए


प्रासंगिक हैं। भगवान महावीर, जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर, का जन्म 599 ईसा पूर्व वैशाली (बिहार) में राजा सिद्धार्थ और माता त्रिशला के घर हुआ था। बचपन का नाम वर्धमान था। वे बचपन से ही निडर और ज्ञानी थे। 30 वर्ष की आयु में सत्य की खोज में राजपाठ त्यागकर 12 वर्षों तक कठोर तपस्या की और 'केवल ज्ञान' प्राप्त किया। उन्होंने अहिंसा, सत्य और अपरिग्रह का संदेश दिया। “अहिंसा परमो धर्म” का अमर संदेश देने वाले भगवान महावीर जी का जीवन मानवता के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने सिखाया कि सभी जीवों के प्रति दया, प्रेम और करुणा रखना ही सच्चा धर्म है।

भगवान महावीर जी ने सत्य, अहिंसा, अपरिग्रह, अस्तेय और ब्रह्मचर्य जैसे सिद्धांतों के माध्यम से जीवन को सरल और श्रेष्ठ बनाने का मार्ग दिखाया। उनका “जियो और जीने दो” का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, खासकर ऐसे समय में जब दुनिया में अशांति और हिंसा बढ़ रही है।

भगवान महावीर जी की जयंती हमें उनके आदर्शों को अपनाने और एक शांत, प्रेमपूर्ण समाज बनाने की प्रेरणा देती है। इस दौरान डीजे पर महिलाएं पुरुष बच्चे नाचे और आरती कर शोभा यात्रा का समापन किया।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read