आज दिनांक 29/03/2026 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत संचालित BSW/MSW की कक्षा का संचालन शासकीय माधव महाविद्यालय चंदेरी* में किया गया जिसमें सर्वप्रथम ध्येय मंत्र और राष्ट्रीय गान का गायन किया गया।

संवाददाता केशव कोली की रिपोर्ट   

चंदेरी/अशोकनगर जिले से 
तत्पश्चात
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की 
चंदेरी। दिनांक 29 मार्च को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सीएमसीएलडीपी *(CMCLDP)* के क्षेत्रों द्वारा जल संरक्षण विषय पर विकासखंड स्तरीय पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने जल संरक्षण और जल संसाधनों के महत्व को दर्शाते हुए सुंदर एवं प्रेरणादायक पोस्टर तैयार किए।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट पोस्टर बनाने वाले प्रतिभागियों को विधायक प्रतिनिधि जयेन्द्र जैन ‘निप्पू’ (राष्ट्रीय गौरव) द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जल ही जीवन का आधार है और वर्तमान समय में जल संसाधनों का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यदि आज हम जल बचाने का संकल्प नहीं लेंगे तो आने वाली पीढ़ियों को गंभीर जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है तथा वर्षा जल संचयन, तालाबों और नदियों के संरक्षण के माध्यम से जल संसाधनों को सुरक्षित रखा जा सकता है।
कार्यक्रम में माधव महाविद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अर्पित तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने विद्यार्थियों और युवाओं को जल संरक्षण के महत्व को समझाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

साथ ही जन अभियान परिषद के विकासखंड समन्वयक श्री दीपक पटेरिया ने छात्रों को जल संवर्धन अभियान में अपनी भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया,  परामर्शदाता  स्वदेश समैया,   मनीषा सोनी, दुर्गेश ओझा प्रहलाद लोधी , सुभाष वैरागी सहित   समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित  रहे। *कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना था


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read