कोलारस में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

संवाददाता पंकज कुमार  

लोकेशन जिला शिवपुरी 

शिवपुरी-जिले के कोलारस ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलभद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोलारस तहसीलदार सचिन भार्गव को ज्ञापन सौंपते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।


ज्ञापन में कांग्रेस ने रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों एवं अनियमित आपूर्ति पर चिंता जताई। बताया गया कि महंगाई के इस दौर में गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि से आमजन की स्थिति प्रभावित हो रही है, वहीं पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही है।इसके साथ ही बिजली दरों में हुई वृद्धि और स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े बिलों को लेकर भी विरोध दर्ज कराया गया। कांग्रेस ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को तुरंत वापस लेने की मांग की।कृषि कार्य के चरम समय में डीजल-पेट्रोल की कमी को भी गंभीर समस्या बताते हुए ज्ञापन में आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की गई। वहीं कोलारस नगर में बढ़ते अतिक्रमण पर नाराजगी जताते हुए कहा गया कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे बढ़ रहे हैं।कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही इन समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो पार्टी आंदोलन के लिए बाध्य होगा


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank 

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read