अशोक नगर।
जिले की ईसागढ़ तहसील अंतर्गत श्री अनंतपुर ट्रस्ट में काम करने वाले महादेव गेनबा गायकवाड निवासी कोरेगांव जिला पुणे महाराष्ट्र ने जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देकर आनंदपुर ट्रस्ट के महात्माओं से मजदूरी दिलवाई जाने की गुहार लगाई है। महादेव गायकवाड ने बताया कि वह 12 वर्ष की आयु से श्री आनंन्दपुर ट्रस्ट और श्री प्रयाग धाम ट्रस्ट में मजदूरी कर रहा है। मेरे स्वर्गीय दादा जयवंता मैफती गायकवाड और मेरे पिता गेनबा जयवंता गायकवाड और में श्री प्रधाग धाम ट्रस्ट में मजदूरी करते थे, इस प्रकार हमारी तीन पीढ़ियां इस स्थान पर काम कर रहे है। फरवरी 2020 में इस ट्रस्ट के महात्मा मुझे काम के लिए श्री आनन्दपुर मध्य प्रदेश ले गए, और दो महिने का काम बोलकर उन्होंने मुझे तीन साल तक रखा। उन्होंने तय पारिश्रमिक तो नहीं दिया लेकिन तय पारिश्रमिक से कम दिया।
फिर 2024 में उन्होंने श्री प्रयाग धाम ट्रस्ट के मंदिर संगमरमर फर्श का काम दे दिया। काम पूरा होने के बाद उन्होंने वहां भी पूरा भुगतान नहीं किया दोनों जगह का मिलाकर उनसे कुल 7,50,000 रूपये की राशि अभी आनी बाकी है। मैंने ये बाते प्रयाग धाम ट्रस्ट के सरपंच को बताई और सरपंच ने श्री आनन्दपुर ट्रस्ट के महात्मा लोगों से की। उन्होंने इसे स्वीकार नहीं किया। और उन्होंने कहा आप जो करना चाहते है वो कर दो। इससे मुझे बहुत मानसिक कष्ट हुआ है। मुझे न्याय मिले,अन्यथा में श्री प्रयाग धाम के ट्रस्ट के सामने भूख हड़ताल पर बैठुंगा। आवेदक ने बताया कि रमेश महात्मा, कुलदीप महात्मा और सुनिल महात्मा कह रहे है,तुझे जो करना हैं वो करले हमारा कोई कुछ नहीं कर सकता। ये सभी लोगो को फोन करता हूं तो फोन नहीं उठाते है, एवं मुझे मेरी काम की फाइल नहीं दे रहे हैं। अगर मेरे और मेरे परिवार को कुछ भी घटना होती हैं, तो ये पांचों रमेश महात्मा मो. नं. 8668640003, कुलदीप महात्मा ने मो.नं. 9049047033, सुनील महात्मा मो. नं.9623776677 सोनू महात्मा मो.नं.7771009505,सुरेन्द्र महात्मा मो. नं. 9467101856 जिम्मेदार होंगे। आवेदक ने कलेक्टर से गुहार लगाई है कि जांच कर उक्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए।
