संवाददाता - शांतनु कुलदीप
बालोद/दल्ली राजहरा। “किक बॉक्सिंग अस्मिता – खेलो इंडिया” राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 26 मार्च से 29 मार्च तक Vinayaka Mission’s Research Foundation, Chennai में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश के चारों जोन के खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें Chhattisgarh राज्य भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ जोन से दल्ली राजहरा की प्रतिभावान खिलाड़ी कुमारी वाणी का चयन इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के लिए हुआ है। कुमारी वाणी विगत 15 वर्षों से Dalli Rajhara Martial Arts Club में नियमित रूप से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। वे पूरे बालोद जिले की एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिन्होंने “किक बॉक्सिंग अस्मिता – खेलो इंडिया” राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्थान बनाया है, जो जिले और क्षेत्र के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
कुमारी वाणी केवल किक बॉक्सिंग ही नहीं, बल्कि अन्य मार्शल आर्ट्स जैसे Karate एवं Muay Thai में भी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता रह चुकी हैं। उनका यह चयन उनकी मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है।
कुमारी वाणी 24 मार्च को चेन्नई के लिए रवाना हो रही हैं। इस अवसर पर दल्ली राजहरा मार्शल आर्ट क्लब के संचालक लखन कुमार साहू सह संचालक प्रणव शंकर , मिलन एवं क्लब की मुख्य कोच हरबंस कौर सहित गणमान्य नागरिकों, खेल प्रेमियों एवं समाजसेवियों ने उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए आशा व्यक्त की है कि वे छत्तीसगढ़ राज्य की टीम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतकर दल्ली राजहरा एवं पूरे प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
इस संबंध में जानकारी बालोद जिला किकबॉक्सिंग संघ के सचिव किशोरनाथ योगी द्वारा प्रदान की गई।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

