संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) का छठवां राज्य स्तरीय सम्मेलन होगा 4 एवं 5 अप्रैल को

संवाददाता - शांतनु कुलदीप  
स्थान - दल्लीराजहरा

    राजेश कुमार साहू (संगठन सचिव संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक)  ने बताया कि संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक का 6 वा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय सम्मेलन 4 अप्रैल एवं 5 अप्रैल 2026 को दल्ली राजहरा  में संपन्न  होगा। 
राज्य स्तरीय सम्मेलन में दो दिवसीय आयोजन होगा । जिसमें प्रथम दिवस शनिवार दिनांक 4 अप्रैल 2026 को संध्या 4 बजे संयुक्त खदान मजदूर संघ (एटक ) से संबंधित सभी ठेका श्रमिक  एवं नियमित  कर्मचारियों  का विशाल बाइक रैली संपन्न होगा  एवं रैली के उपरांत विशाल आमसभा होगा ।
 रैली संयुक्त खदान मजदूर संघ( एटक) कार्यालय से निकलकर पुराना बाजार होते हुए बस स्टैंड चौक से टाउनशिप घूमते हुए कार्यालय वापस आएगी। जहां कार्यालय में आमसभा होगी जिसको एटक की राष्ट्रीय महासचिव कामरेड अमरजीत कौर संबोधित करेंगी।



5 अप्रैल को संयुक्त खदान मजदूर संघ एटक के विभिन्न क्षेत्र से आए  हुए प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स )  का अधिवेशन होगा।

विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik


Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read