खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी
खरगोन/15 मार्च 2026/ क्षेत्र के किसानों एवं ग्रामीणों की पेयजल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विधायक सचिन यादव ने नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, नहरें, सनावद जिला खरगोन के मुख्य अभियंता को पत्र लिखकर इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहरों में 15 मार्च 2026 से अप्रैल 2026 तक निर्बाध रूप से पानी छोड़े जाने की मांग की है। विधायक सचिन यादव ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि बलकवाड़ा एवं चोंडी अंदड सिंचाई परियोजनाओं की कुछ पाइप लाइनों की टेस्टिंग अभी तक नही होने से किसानो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है । पाईप लाइनो की टेस्टिंग के लिए इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहरों में सतत जल प्रवाह आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु प्रारंभ हो चुकी है, ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक हो गया है। पत्र में यह भी आग्रह किया गया है कि परियोजना के कमांड क्षेत्र में आने वाले सभी तालाबों एवं जलाशयों को यथासंभव भरने की कार्यवाही की जाए, ताकि क्षेत्र के ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सके और जल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो।
विधायक सचिन यादव ने किसानों की आवश्यकताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसानों द्वारा गर्मी के मौसम मे मूंग उडद सहित विभिन्न सब्जी फसलों की बोवनी की जाती है। इन फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाना जरूरी है, जिससे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। विधायक सचिन यादव ने संबंधित विभाग से आग्रह किया है कि किसानों और ग्रामीणों के हितों को ध्यान में रखते हुए इंदिरा सागर परियोजना की मुख्य नहरों में 15 मार्च 2026 से अप्रैल 2026 तक निर्बाध रूप से पानी छोडा जाए ।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

