थाना कसरावद, जिला खरगोन Ø कसरावद पुलिस ने JIT कॉलेज बोरावां रिहायसी परिसर में हुई

खरगोन जिले से ब्यूरो चीफ अजीज सूफी संवाददाता 

खरगोन

थाना कसरावद, जिला खरगोन Ø कसरावद पुलिस ने JIT कॉलेज बोरावां रिहायसी परिसर में हुई नकबजनी की घटना का किया सफलतापूर्वक खुलासा

Ø घटना में शामिल 01 आरोपी को पकड़ने में मिली सफलता

Ø चोरी गया मशरुका सोने के आभूषण कुल कीमती 2,25,000 रुपए किया बरामद

पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग जी के द्वारा सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल जिला खरगोन के द्वारा जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) व थाना प्रभारियों को सम्पत्ति संबंधी अपराधों में अधिक से अधिक मश्रुका बरामद करने एवं त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। उपरोक्त निर्देशों के परिपालन में श्रीमान एसडीओपी महोदय, श्वेता शुक्ला अनुभाग मण्डलेश्वर के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन थाना प्रभारी कसरावद को जेआईटी कॉलेज बोरावां रिहायसी परिसर में हुई नकबजनी में बड़ी सफलता हासिल हुई है।


घटना का संक्षिप्त विवरण: फरियादी अशोक पिता रामदास निवासी वरूड़ कानडी थाना सारंगखेड़ा जिला नन्दूरबार महाराष्ट हाल मुकाम JIT कॉलेज परिसर बोरावा ने पुलिस थाना कसरावद पर सूचित किया कि घटना दिनांक 23.02.26 और 24.02.26 की मध्य रात्रि में किसी अज्ञात चोर बदमाशों के द्वारा जेआईटी कॉलेज बोरावां रिहायसी परिसर में बने फरियादी के मकान एवं पडोसी आशिष पिता राजेन्द्र सेंदनकर निवासी निसपुर जिला धार हाल बोरांवा कॉलेज के मकान का ताला तोडकर घर में रखे सोने व चांदी के आभूषण तथा नगदी चोरी कर ले गये। प्राप्त सूचना पर से थाना कसरावद में अपराध क्रमांक 74/26 धारा 331(1), 305(a) बीएनएस के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी की जा रही थी तथा घटना स्थल के आसपास के प्रमुख स्थानों एवं रास्तों का CCTV फुटेज खंगाला गया, किन्तु कोई ठोस जानकारी प्राप्त नहीं हुई बाद आरोपियों की तलाश पतारसी के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी महेश उर्फ नानका पिता जोहरसिंह बघेल जाति भील उम्र 24 वर्ष निवासी बडी कदवाल थाना बोरी जिला अलीराजपुर को अभिरक्षा में लिया गया। जिसका पुलिस रिमाण्ड माननीय जेएमएफसी न्यायालय कसरावद से प्राप्त कर घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ करने पर घटना अपने तीन अन्य साथी बारम, विनोद व शंकर निवासी ग्राम गुराडिया जिला धार के साथ मिलकर घटना करना स्वीकार किया बाद आरोपी महेश की निसांदेही से चोरी गया मशरुका सोने के आभूषण 02 सोने की अंगूठी, 02 सोने के टॉप्स बडे, 02 सोने के टॉप्स छोटे, मंगलसूत्र के सोने के 02 नग पैण्डल व सोने के मोती 10 नग कुल कीमत 2,25,000 रुपए को बरामद किया गया बाद आरोपी महेश को गिरफ्तार किया गया जिन्हे बाद कार्यवाही के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। शेष फरार आरोपी बारम, विनोद व शंकर की तलाश जारी है।  



गिरफ्तारशुदा आरोपी –


महेश उर्फ नानका पिता जोहरसिंह बघेल जाति भील उम्र 24 वर्ष निवासी बडी कदवाल थाना बोरी जिला अलीराजपुर


 


बरामद मशरुका – 02 सोने की अंगूठी, 02 सोने के टॉप्स बडे, 02 सोने के टॉप्स छोटे, मंगलसूत्र के सोने के 02 नग पैण्डल व सोने के मोती 10 नग कुल कीमत 2,25,000 रुपए


 


सराहनीय योगदान:


उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी मण्डलेश्वर सुश्री श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व में उनि महेश यादव, प्रआर.404 जितेन्द्र रावत, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर.673 महेन्द्र ठाकुर,  आर.1068 बलराम मुकाति, आर.776 रामू भदौरिया, आर.460 राकेश चौहान का विशेष योगदान रहा।


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read