खरगोन जिले से संवाददाता अजीज सूफी
पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना (पुलिस मुख्यालय भोपाल) एवं पुलिस महानिरीक्षक महोदय इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग के द्वारा कॉम्बिंग गस्त में अधिक से अधिक स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वॉरण्ट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया था।
जिसके परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन डॉ. श्री रविन्द्र वर्मा के द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारीयो को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशो के अनुपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) श्रीमति शकुंतला रुहल जिला खरगोन के मार्ग दर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सुश्री श्वेता शुक्ला अनुभाग मंडलेश्वर एव थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेंद्र बर्मन के द्वारा स्थाई वारंट एवं गिरफ्तारी वारण्ट अधिक से अधिक तामील करने हेतु दिनांक 16.03.2026 को कॉम्बिंग गस्त रखी गई।
पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कसरावद पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने विभिन्न गंभीर एवं सामान्य अपराधों में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारण्टियों को घेराबंदी कर पकड़ा है।
कार्यवाही का विवरण
श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी महोदय मण्डलेश्वर श्रीमति श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन में निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन (थाना प्रभारी कसरावद) के द्वारा टीम गठित कर टीम को त्वरित कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। जिसमें टीम द्वारा 06 प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी एवं 02 प्रकरणों में 02 गिरफ्तारी वारण्टी को पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। साथ ही 04 प्रकरणों में गिरफ्तार वारंटियों की तामीली की कार्यवाही की गई है।
पकड़े गए वारंटियों का विवरण:
पुलिस थाना कसरावद पर 12 मामलों में फरार निम्नलिखित वारंटियों को गिरफ्तार किया गया:
स्थाई वारंटि - (01) गोपाल शेरू चौहान निवासी कसरावद (02) कपुर पिता गिरधारी निवासी ग्राम सावदा
(03) रितेश पिता कैलाश चौहान निवासी कसरावद
(04) जाम सिंह पिता नाहर सिंह निवासी ग्राम
(05) साहेब पिता चांद खा निवासी ग्राम मेजमपुर बालसमंद
(06) नागेश्वर उर्फ लखन पिता हेमराज निवासी कसरावद
(07) विजय पिता राम सिंह निवासी ग्राम सोडलपुरा खामखेड़ा
गिरफ्तारी वारंट - (01) साहेब पिता चांद खा निवासी ग्राम मेजमपुर बालसमंद
(02) राहुल पिता सुखदेव निवासी कसरावद
अपराधों का वर्गीकरण
पकड़े गए फरार स्थाई वारंटियों के विरुद्ध निम्न प्रकरण दर्ज हैं:
* धारा 138 (चेक बाउंस): 05 प्रकरण
* वाहन दुर्घटना: 01 प्रकरण
* सामान्य मारपीट: 06 प्रकरण
सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन एवं उनकी गठित पुलिस टीम उनि.महेश यादव,उनि.जितेन्द्र कवचे,अजय भाटिया, सउनि . बाबूलाल वास्कले,सउनि. मोहन सिंगला,सउनि. शत्रुघ्न देशमुख,सउनि.जोगिंदर पाटीदार प्र.आर404 जितेंद्र,प्र.आर.811 भगवान,प्र.आर 417 मनोहर,प्र.आर659 महेश मालवीय,प्र.आर.569 भाव सिंह,आर .673 महेंद्र सिंह,आर.605 बुदन सिंह,आर.460 राकेश,आर.655 विकास,आर.1068 बलराम,आर.921 आकाश की सराहनीय भूमिका रही।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

