शासन की धान खरीदी व्यवस्था से डौण्डी ब्लॉक के किसान आक्रोशित।

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 

स्थान - डौण्डी 

शासन के धान खरीदी व्यवस्था से डौंडी ब्लॉक के किसान आक्रोशित इस वर्ष खरीफ फसल 2025 26 में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 15 नवंबर से सोसाइटियों में धान खरीदी की जा रही है जिससे किसान परेशान है प्रत्येक किसानों को ऑनलाइन व्यवस्था के अंतर्गत टोकन प्राप्त कर अपने धान बेचने की व्यवस्था दी गई है किसान ऑनलाइन व्यवस्था से परेशान है एवं आक्रोशित है किसानों का कहना है प्रत्येक सोसाइटी में धान खरीदी लिमिट कर दिया गया इसके कारण ऑनलाइन व्यवस्था से टोकन कार्ड प्राप्त करने में बहुत कठिनाई हो रही है नेटवर्क प्रॉब्लम एवं एंड्राइड मोबाइल नहीं होने से किसान एंड्रॉयड मोबाइल धारकों वालों के पास सुबह से लाइन लगाकर बैठे रहते हैं फिर भी उन्हे टोकन नहीं मिल पा रहा है जिसके पास वाई-फाई है वही किसान कहीं ना कहीं अपने टोकन प्राप्त कर रहै है 700 किंवटल की लिमिट बहुत कम है ऐसे में शासन को लिमिट बढ़ाना चाहिए किसानों को यह भी कहना है शनिवार के दिन भी धान खरीदी करने की व्यवस्था बनाई जावे तथा ऑनलाइन सिस्टम को समाप्त कर ऑफलाइन करने हेतु आज कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया है किसानों को यह भी कहना है यदि ऑनलाइन करना ही है तो आधा-आधा ऑफलाइन और ऑनलाइन करने की व्यवस्था की जाए इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो डौंडी ब्लॉक के किसान आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे समय ज्ञापन भोलाराम नेताम जनपद उपाध्यक्ष, तुलेश्वर हिचामी जनपद सदस्य शिव प्रसाद बारला जनपद सदस्य ,पंकज हिडको सरपंच पूर्व गोड़वाना स्टूडेंट यूनियन जिला अध्यक्ष सुनील कोरेटी गोड़वाना स्टूडेंट यूनियन ब्लॉक अध्यक्ष देव कोर्राम रामदेव दर्रा भुनेश्वर कोर्राम सन्त टडिया आदि किसान उपस्थित थे



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read