ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम
डौंडी विकासखण्ड के सेवा सहकारी समितियों में 15 नवम्बर से धान खरीदी की जा रही है। धान खरीदी बिकी में तुहर टोकन एप से आनलाईन टोकन एवं ऑफलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है किंतु खरीदी की लिमिट बहुत ही कम है व धिमी गति से चल रहा है। जिस कारण से सोसाइटीयों में आज पर्यन्त तक 25 प्रतिशत धान खरीदी नहीं हुआ है जो 31 जनवरी तक सभी किसानों का धान खरीदी नहीं हो पायेगा। निम्नांकित विषयों पर जल्द से किसानों की धान खरीदी की व्यवस्था किया जावेः-1. धान बिकी हेतु टोकन जो कि तुहर टोकन एप से आनलाईन टोकन एवं आफलाईन टोकन की व्यवस्था दी गई है 70 प्रतिशत एवं 30 प्रतिशत के स्थान पर 50-50 प्रतिशत किया जावें। 2. धान बिकी हेतु टोकन की संख्या जो कि वर्तमान में दो एकड़ तक एक बार दो से दस एकड़ तक 2 बार एवं दस एकड़ से उपर तीन बार का नियम बनाया गया है उसे समाप्त कर किसानों की सुविधा अनुसार टोकन काटने की व्यवस्था बनायी जावें । 25 12/12/25 के गिदावरी रिपोर्ट में गडबडी रकबा कटौती पंजीयन में त्रुटि या अन्य राजस्व हीट के कारण किसानों को धान बेचने में समस्या आ रही हैं शीघ्र निराकरण किया जावें ।4. सेवा सहकारी समितियों में धान खरीदी की मात्रा समित कर दिया गया है प्रत्येक समिति में 25 से 30 प्रतिशित लिमिट की मात्रा बढाई जावें ताकि किसान सुविधा पूर्वक धान बेच सके।
5. पूर्ववर्ती सरकार के समय धान के चौथी किस्त की राशि तत्काल किसानों को दिया जावें ।
6. जिन किसानों को वन अधिकार पट्टा मिला है उन किसानों का धान खरीदी नही किया जा रहा है उन किसानों का धान खरीदी की व्यवस्था कि जावें।
7. इस वर्ष हुद-हुद बारीश से किसानों का धान बदरानुमा व उपज बहुत कम हुआ है जिसका मुल्यांकन कर मुआवजा राशि व क्षतिपुर्ति राशि दिया जावें ।
उपरोक्त किसानो की समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए जल्द से जल्द समस्याओं की समाधान करने की अपेक्षा की जाति है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

