ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम
स्थान -दल्ली राजहरा
सद्गुरू कबीर साहेब जन कल्याण सेवा समिति,ग्राम चिखलाकसा,तहसील डौंडी, जिला बालोद के द्वारा जन हित कार्य किया जा रहा है। वर्तमान मे संथा द्वारा डौंडी ब्लाक में दिव्यांग सर्वे का कार्य चल रहा है। दिव्यांगो का पता करते हैं कि उनका दिव्यांग प्रमाण पत्र बना है य नहीं अगर नहीं बना है तो उन्हें प्रमाण पत्र बनवाने की बात करते हैं। प्रमाण पत्र बन गया है और वह ब्यक्ति शासन की योजना का लाभ नही ले पारहा है, तो उसे योजना का लाभ दिलाने का प्रयास करते हैं। शासन की योजना का लाभ लेने के लिए गरीबी रेखा सर्वे सुचि में नाम होना जरूरी है। जिन दिव्यांग भाई बहनों का हाथ य पैर कटा है तो उन्हें कृत्रिम अंग लगवाने का भी कार्य किया जाता है। साथ ही साथ पेंशन योजना के तहत वृध्दा पेंशन, विधवा पेंशन, पति त्यकता पेंशन व दिव्यांग पेंशन धारियों को लाभ दिलाने के लिए कार्य किया जाता है। क्योंकि ग्रामीण स्तर में जानकारी के अभाव में लोग शासन की योजना से वंचित रह जाते है।
यह संस्था नशा मुक्ति अभियान, वृक्षा रोपण, बे सहारा जिनकी पालने पोशने वाले नहीं है वैसे निर्धन लोगों को समय समय पर सहयोग प्रदान करना, स्वछता मिशन के तहत जन मानस को प्रेरित करना, व आदर्श शादी के माध्यम से गरीब बेटी बेटा को मंगल परिणय सुत्र में बांधने का कार्यमुख्यमंत्री निर्धन कन्या विवाह योजना के तहत किया जाता है।
उपरोक्त कार्य निःशुल्क किया जाता है।
जिस किसी भाई बहन जरूरत मंद हो तो इन दिए गए मोबाईल नंबर से सम्पर्क कर सकते हैं
जी दास मानिक पुरी 9285328925 कृष्णा दास मानिक पुरी 7389118250 दया दास मानिक पुरी 7974880035
यह संस्था निःशुल्क सेवा प्रदान करती है, यह पंजीकृत संस्था है।
उपरोक्त जानकारी संस्था के सचिव श्री दास मानिकपुरी जी ने हमारे समाचार चैनल को दी है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank



.jpeg)
