मितानिन ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की रीढ़:महेश वासुदेव दुबे

 संवाददाता दुर्गूकोंदल -बीरेंद्र सिन्हा 

स्थान- दूग्गा पराली/कांकेर

शिवसेना कांकेर ईकाई द्वारा अंतागढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत मांसबरस के आश्रित ग्राम दुग्गापराली में मितानिन नियुक्त करने अपर कलेक्टर कांकेर को आवेदन सौंपा। शिवसेना प्रदेश सचिव महेश वासुदेव दुबे ने कहा विगत 3 वर्षों से दुग्गापराली में मितानिन नहीं होने के कारण बच्चों से वृध्द तक स्वास्थ्य लाभ से वंचित हैं। अंतागढ़ ब्लॉक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। और वहां मितानिन का नहीं होना बड़े दुर्भाग्य है शिवसेना नेता ने आगे कहा मितानिन छत्तीसगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता है जो गांव में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण जमीनी नेटवर्क है। उनका मुख्य काम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देना, बीमारियों के प्रति जागरूक 


करना, टीकाकरण करवाना और गर्भवती महिलाओं व नवजात शिशुओं की देखभाल करना है। वे स्वास्थ्य योजनाओं के लाभ पहुंचाने में मदद करती है और सामुदायिक तथा स्वास्थ्य केंद्रों के बीच एक कड़ी काम करती है। मितानिनों का जागरूकता और जानकारी लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका होती है लोगों को मलेरिया, टीबी, हैजा जैसी बीमारियों से बचाव और स्वास्थ्य से जुड़ी सरकारी योजना के बारे में बताती है बच्चों और महिलाओं के समय पर टीकाकरण को सुनिश्चित करती है। शिवसेना शासन प्रशासन से मांग करती है अविलंब ग्राम पंचायत मासबरस के आश्रित ग्राम दुग्गापराली में मितानिन का नियुक्त करें। ताकि ग्रामीणों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने में मदद कर सके। आवेदन सौंपने के दौरान संत पटेल किशन दुग्गा मानिक दुग्गा जगदीश दुग्गा पंच एवं उपसरपंच उपस्थित थे 



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read