श्रावन सोमवार के अंतिम दिन शिव भजन, रामायण पाठ का आयोजन

संवादादाता- शांतनु राम कुलदीप 

 स्थान- दल्लीराजहरा

 कल जँहा पूरे देश भर मे आस्था के प्रतिक श्रावण महीने के अंतिम दिन श्रद्धालुओ की भीड़ जगह जगह शिवालयो मे देखने को मिला वही कई जगहों पर शिव भक्तों द्वारा भजन, रामायण, कीर्तन का अयोजन कराया गया। मान्यताओ के अनुसार इस श्रावण मास मे अगर शिव जी की भक्ती सच्चे मन से की जाय तो हर मनोकामनाये पुरी होती है। ऐसे ही कल दल्लीराजहरा मे भी देखने को मिला।श्रद्धालुओ ने पूरे दल्लीराजहरा को भक्तिमय बना दिये।

शिकारी बाबा वार्ड नंबर 05 मे भी कल शाम 5 बजे से रात्री 12 बजे तक वार्ड के सभी वार्ड वासियों ने खास कर माताओं ने शिवालय मे पूजा अर्चन कर रामायन, भजन का आयोजन कराये।जिसमे शान्ति निकेतन मानस परिवार दल्लीराजहरा के कलाकारों द्वारा बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति दी गई, जिसमे मंडली के ब्याख्याकार श्री रिखी राम मोटघरे जी ने शिव जी की महिमा को बड़े ही विस्तार ढंग से श्रोताओं के बिच मे बताने का सफलतम प्रयास किया।अंचल के सुप्रसिद्ध गायक,श्री राजेश कश्यप जी ने शिव भजन से सभी को मंत्र मुग्ध किया ।सांथ दे रहे रंजय भारद्वाज जी ने भी सभी भक्त जनो को अपनी गायन से खूब प्रभावित किया। मंडली मे तबला पर संगत कर रहे जाने माने तबला वादक दिलीप दास (दादु) मानिकपुरी और उनके सांथ दे रहे राहुल देवदास जी ने अपने तबले की थाप से सबको नाचने पर मजबूर करते रहे संगीत ,गायन वादन से सजे इस मानस मंडली मे तोमेश साहू जी आर्गन एवं रिंकू पटेल आकटोपेड मे संगत कर रहे थे।

वार्ड के महिलाओं ने श्रीमती चम्पा बाई साहू के अगुआई मे सभी श्रोताओ के लिए प्रसाद की भी ब्यवस्था कराई गयी थी।

इस कार्यक्रम मे वार्ड की पार्षद श्री मति पुसई बाई (जीवन) साहू के अलावा पूरे मोहल्ले वाशियों ने कार्यक्रम का लुप्त उठाया ।ॐ नमो शिवाय की गूंज के सांथ रात्रि 12 बजे कार्यक्रम की समापन की गयी।




विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik


Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read