जन्पद पंचायत डौडी में सामान्य सभा की बैठक संपन्न

संवादाता- शांतनु राम कुलदीप 

स्थान -जनपद पंचायत डौंडी

     आज जनपद पंचायत डौंडी की सामान्य सभा की बैठक जनपद अध्यक्ष मुकेश कौडो की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक का संचालन डी डी मंडले मुख्य कार्यपालन अधिकारी डौडी द्वारा किया गया आज की बैठक में मुख्य रूप से निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई वर्ष 2022 से सांसद एवं विधायक निधि के अतिरिक्त खनिज न्यास , जनपद विकास निधि एवं 15वें वित्त आयोग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई अनेक कार्य अपूर्ण अथवा प्रारंभ नहीं हो सके हैं इस संबंध में समस्त सदस्यों द्वारा नाराजगी व्यक्त की गई आगामी बैठक में पूर्ण जानकारी के साथ प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है इसी तरह मनरेगा के अंतर्गत निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की गई बहुत से कार्य स्वीकृत होने उपरांत भी प्रारंभ नहीं की गई है प्रारंभ कार्यों की समीक्षा कर अप्रारभ्भ कार्यौ को यदि स्वीकृत योग्य है तो बरसात के बाद प्रारंभ कराया जाय अन्यथा कार्यों को निरस्त करके नया प्रस्ताव मंगाये जाने का निर्णय लिया गया अभी भी कई पंचायतों में पुराने काम जो अधूरे पड़े हैं शीघ्र पूर्ण करने का निर्णय लिया गया है यदि कोई पूर्व सरपंच के द्वारा अपने कार्यकाल के दौरान कार्य नहीं करा पाए अथवा मूल्यांकन करने पर कम पाया गया और खर्च ज्यादा किया गया है तो अंतर की राशि संबंधितों से नियमानुसार वसूली की कार्यवाई करने का निर्णय लिया गया है जनपद के सभी सब इंजीनियरों को अपने अपने प्रभार क्षेत्र में जाकर समस्त कार्यौ का मूल्यांकन कर प्रतिवेदन सामान्य सभा की आगामी बैठक में रखे जाने हेतु निर्देशित किया गया । सरपंचों ग्राम सभा के अध्यक्षों, एवं जनपद सदस्यों का सम्मेलन अगस्त महीना में आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया इस सम्मेलन में ग्राम सभा के अध्यक्ष ,सरपंच एवं जनपद सदस्यों की कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी ।स्वामी विवेकानंद युवा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत स्वास्थ्य शिविर एवं खेलकूद का भी आयोजन किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर कुसुमकसा घोटिया आमाडूला और कोटागांव में आयोजन करने का निर्णय लिया गया है स्वास्थ्य शिविर में सभी विभाग के विशेषज्ञ मौजूद रहेगें ठेमा बुजुर्ग में ब्लॉक स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भी आयोजन करने पर विचार किया गया वही सामाजिक कुरीतियों नशा स्वास्थ्य व पर्यावरण पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा ।बैठक में तीन समिति और बनाने का भी निर्णय लिया गया वन समिति ,महिला एवं बाल विकास समिति जल संरक्षण एवं स्वच्छता समिति ,प्रस्ताव स्वीकृत होने पश्चात सभापति एवं सदस्यों की नियुक्ति की जाएगी बैठक में भोलाराम नेताम उपाध्यक्ष एवं सदस्यगण पुनीत सेन शिव बारला , शिव गिरी चुरेंद्र सुश्री साधना सोरी ,श्रीमती मंजू संजय बैस श्रीमती झमित बाई धनेलिया, श्रीमती आशा आर्य, श्रीमती रत्ना हिरवानी ,तुलेश्वर हिचामी, कुलदीप साहू श्रीमती बिसन्तीन आर्य , श्रीमती प्रीती उर्वशी,श्रीमती ईश्वरी देशलहरे ,एवं नीरज वर्मा परियोजना अधिकारी,चन्द्राकर अनुविभागीय अधिकारी ग्रामिण यांत्रिकी सेवा दीपेश रात्रे सहायक कार्यपालन अधिकारी के साथ ही जनपद के समस्त सब इंजीनियर एवं जनपद स्टाफ बैठक में मौजूद थे 



 विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read