संवाददाता-शान्तनु राम कुलदीप
स्थान-जमरुवा (डौडी)
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दिन गुरुवार को डौंडी ब्लॉक के ग्राम जमरुवा के श्री राम गुरुकुलम संस्कृत विद्यापीठ आश्रम मे नवप्रवेशी विद्यार्थियों का दीक्षा संस्कार छोटे बच्चों का विद्यारम्भ संस्कार किया गया यज्ञ पूर्णाहुति के बाद पर्यावरण को बचाने के लिए गुरुकुल आश्रम के अंदर फलदार , छायादार, पौधा रोपण किया गया ।आम, जामुन, कटहल, नारियल, पीपल, गुलमोहर,इत्यादि पौधे लगाए गये।इस अवसर पर मुख्यतिथि तोरण लाल साहू नगर पालिका अध्यक्ष दल्लीराजहरा, सर्व समाज संरक्षक पवन गंगबोईर ,वन विभाग से रेणुका साहू गुरुकुल आश्रम के संचालज दया राम पुरोहित और गुरुकुल् के सदस्य दुर्ग ,भिलाई,राजनांदगांव से आये अतिथियों ने फलदार पौधे रोपे।तोरण लाल साहू ने सम्बोधन मे कहा कि हमारे देश के नव युवा एवं बच्चों को अच्छे संस्कार मिलाने से ही उनका भविष्य उज्वल होता है ।
गुरुकुल आश्रम के संचालक का योगदान सराहनीय रहा।
इस गुरुपुर्निमा के अवसर पर भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित की गयी जिसमे भजन संध्या मंडली ग्राम- कोकन के कलाकारों के द्वारा भजन गायन व ब्याख्यन के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी। ब्याख्याकर रामाधार श्यामे ने गुरुओं की महत्व को बड़े हि विस्तार से बताने का प्रयास किया ।भजन संध्या के कलाकारों ने अपनी गायन वादन एवं ब्याख्यान से उपस्थित सभी लोगो को मंत्र मुग्ध कराये जिसमे हर्मोनियम मे संगत कर रहे थे पुरसोत्तम टेकाम ,बेंजो वादन कर रहे थे श्री केवल चंद देसमुख, साथ ही तबला पर लोकेश कल्लो एवं साथी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

