गुरुदेव बीरेंद्र देशमुख आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए हुए सम्मानित

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम 

स्थान -बालोद 

बालोद जिला के ग्राम भेडी निवासी प्रसिद्ध नाडी वैद्य आयुर्वेदाचार्य गुरुदेव श्री बीरेंद्र देशमुख को आयुष चिकित्सा पद्धति के अंतर्गत आयुर्वेद के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिनांक 26.6.2025 को द रोमन पार्क दुर्ग में आयोजित मेगा कॉन्क्लेव कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल जी द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर माननीय श्री विजय बघेल जी दुर्ग लोकसभा सांसद भी उपस्थित थे।


64 योगिनी मंदिर व मोक्ष धाम सेवा संस्थान के संस्थापक गुरुदेव श्री बीरेंद्र देशमुख जी बीते कई वर्षों से जन सेवा का कार्य भी कर रहे मेधावी बच्चों की शिक्षा में सहयोग, निर्धन कन्या विवाह स्वच्छता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ग्राम गोलकुंमडा तहसील चारामा जिला कांकेर को भी प्रोत्साहन स्वरूप नगद राशि प्रदान कर गुरुदेव के द्वारा सम्मानित किया गया ऐसे ही विभिन्न जन सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले संस्था और व्यक्तियों को गुरुदेव समय-समय पर सम्मानित करते रहे हैं। निर्धन बीमार व्यक्तियों का अब तक निशुल्क इलाज करते आ रहे हैं।इस अवसर पर गुरुदेव श्री बीरेंद्र देशमुख जी ने कहा कि आयुर्वेद एक संपूर्ण चिकित्सा पद्धति है जिसके माध्यम से छोटे से लेकर जटिल रोगों का सफल उपचार किया जाना संभव है, यह भारत की सबसे प्राचीनतम चिकित्सा पद्धति है, आयुर्वेद हमें एक स्वस्थ जीवन शैली का भी विकल्प प्रदान करती हैl साथ ही उन्होंने कहा कि परोपकार ही सबसे बड़ा धन है,मानव समाज की उन्नति परोपकार पर ही टिकी है, उन्होंने कहा कि हमे हमेशा एक दूसरे की हरसंभव मदद करते रहना चाहिए, जिससे मानव उन्नति की ओर अग्रसर होते रहे।



विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read