ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
स्थान - दल्लीराजहरा/चिखलाकसाभारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार पर भाजपा जिला के बालोद के जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख के आह्वन पर भाजपा कुसुमकसा मंडल के मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा के नेतृत्व में आज भाजपा कुसुमकसा मंडल चिखलाकसा के मंगल भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप आज भाजपा वरिष्ठ नेता व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य यशवंत जैन , भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा, नगर पंचायत चिखलाकसा की अध्यक्ष कुन्ती देवांगन, उपाध्यक्ष राजू रावटे , सोमेश साहू मंच पर गरिमामय उपस्थित हुवे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बाल
संरक्षण आयोग के पूर्व राष्ट्रीय सदस्य यशवंत जैन में बताया कि आपातकाल के 50वा साल पूर भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया था. इतना ही नहीं प्रेस की स्वतंत्रता को भी खत्म कर दिया गया और कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया था. भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा कहा कि देश में इमरजेंसी लगे आज 50 साल (50 Years Of Emergency) पूरे हो चुके हैं. उस समय कांग्रेस की सरकार थी और इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं. तब देश में ऐसा तूफान उठा, जिससे हर एक भारतीय को जूझना पड़ा था. आपातकाल का वो काला अध्याय आज ही लोगों के जहन में बुरे सपने की तरह जिंदा है. इतिहास भी उस काले अध्याय को अपने पन्ने से कभी मिटा नहीं सकेगा. भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश सह-सोशल मीडिया प्रभारी हितेश कुमार डोंगरे ने कहा कि 25 जून 1975 की आधी रात को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ‘आंतरिक अशांति' का बहाना बनाकर भारत पर आपातकाल थोप कर देश के संविधान की हत्या कर दी थी. 50 साल बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ चल रही है, उसकी नीयत आज भी वैसी ही तानाशाही वाली है। इस आपताकल के काले अध्याय के 50 वा वर्ष पूरा होने पर इस कार्यक्रम में उपस्थित तुलसी राम सिन्हा, पुष्पजीत बैस, विजय डड़सेना, लता पाथोडे, विमला जैन, लीला डड़सेना, संगीता साहू, गायत्री ठाकुर, श्वेता जैन , निर्मला भारद्वाज , एन. के भारद्वाज , गोविन्द कुमार शर्मा , बलवंत साहू , गोपाल साहू , वीरेन्द्र कुमार , हेमन्त कुमार साहू , ताराचंद पाथोडे , आलोक जैन , ब्रिजमणि यादव , बंसन्त जैन , लल्लू टेकाम , संतोष जैन , मोतीलाल जैन , हितेश गुप्ता , छगन लाल , सावित्री सोनी, कमलेश लटिया, गोवर्धन कोटपरिया, अब्दुल इब्राहिम , घनाराम साहू, शशिकांत निषाद , संदीप कुमार साहू , बंशीलाल रावटे आदि भाजपा के जेष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस कार्यक्रम में उपस्थित हुवे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


.png)