ब्यूरो समाचार - दिनेश कुमार नेताम बालोद
स्थान -कुसुमकसा
इस्लाम धर्म का प्रमुख पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) शनिवार को अकीदत के साथ मनाया गया। कुसुमकसा क्षेत्र में ईद के त्यौहार को मुस्लिम जमात के साथ साथ स्थानीय लोंगो मे उमंग भरा रहा।
मस्जिद में तय समय पर नमाज अदा की गई। ईद-अल-अजहा के अवसर पर लोग पैगंबर हज़रत इब्राहीम की कुर्बानी की मिसाल को याद करते है
कुसुमकसा के ईदगाह में मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों ने बकरीद (ईद-उल-अजहा) की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-शांति व सौहार्द की दुआ की। नमाज के लिए सुबह से ही ईदगाह में लोगों की भीड़ उमड़ने लगी थी। धर्मगुरुओं ने कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला और एकता का संदेश दी।
।मौके पर मुस्लिम जमात ने सफाई और पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की। ईद-उल-अजहा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। स्थानीय ईदगाह और मस्जिद में सुबह से बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एकत्र होकर ईद की विशेष नमाज अता की
नमाज के बाद नमाजियों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी।इस मुबारक मौक़े पर सदर शब्बीर खान, नायब सदर वाहिद अली, सचिव डॉ नसीम खान, नइम कुरैशी, शरीफ खान व मुस्लिम जमात कुसुमकासा के लोंग उपस्थित रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


