ब्यूरो समाचार-दिनेश कुमार नेताम
भावजोत का सेमीफाइनल 23 जून को खेला जाएगा।
छत्तीसगढ़ से चयनित मात्र दोनो खिलाड़ी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी रायपुर के।
23 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल भाग ले रहा है।
सीनियर एशियन म्यू थाई चैंपियनशिप, 20 - 26 जून 2025, Thai Nguyen Province, वियतनाम
छत्तीसगढ़ के खेल जगत में म्यूथाई खिलाड़ियों के अनवरत शानदार प्रदर्शन की कड़ी में दो और अंतरराष्ट्रीय पदक आने की संभावना प्रबल हो गई है।
20 - 26 जून 2025 तक Thai Nguyen Province विएतनाम में चल रही सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में दल्लीराजहरा निवासी (वर्तमान में रायपुर) शुभम कुमार निषाद (U23yrs, -51kg) और भावजोत सिंह कोहली (U23yrs, -75kg) अपने अपने वर्ग के सेमीफाइनल में पहुँच गए है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए राज्य म्यूथाई संघ के अध्यक्ष लखन कुमार साहू और महासचिव अनीस मेमन ने आगे बताया कि भावजोत का सेमीफाइनल सोमवार दिनाँक 23.06.2025 को हॉन्गकॉन्ग के मींग हई यिप (Ming Hei Yip) से होगा।
इसी प्रकार शुभम कुमार निषाद भी अपने वजन वर्ग के सेमीफाइनल में पहुँच गए है जो 24.06.2025 को होगा।
उक्त एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भारत के अलावा मेज़बान विएतनाम, नेपाल, हॉन्गकॉन्ग, तुरकेमिस्तान, सऊदी अरब, अफगानिस्तान, थाईलैण्ड, मंगोलिया, मलेशिया, सिंगापुर, फिलीपीन्स, चीनी ताइपे, कजाखिस्तान, यू ए ई, साउथ कोरिया, इराक़, इंडोनेशिया के अलावा ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड के आमंत्रित खिलाड़ी भाग ले रहे है।
उल्लेखनीय है कि 23 सदस्यीय भारतीय म्यूथाई दल में छत्तीसगढ़ से चयनित मात्र दोनों खिलाड़ी देवेन्द्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी & फिटनेश सेन्टर के संचालक अमन यादव (भाजपा प्रदेश कला एवँ खेल प्रमुख) के शिष्य है।
दल्लीराजहरा निवासी शुभम वर्तमान में विवेकानंद मार्शल आर्ट्स एकेडमी में सहायक प्रशिक्षक है।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

.png)