ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम बालोद
स्थान - कुसुमकसा
स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी /अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कुसुमकसा में इको क्लब के नेतृत्व तथा प्राचार्य श्रीमती सुनीता यादव के मार्गदर्शन में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्राचार्य सुनीता यादव ने कहा कि पर्यावरण है तो हम हैं और अगर पर्यावरण सुरक्षित नहीं होगा तो हम भी चैन की सांस नहीं ले पाएंगे। इसलिए मानव जाति के अस्तित्व के लिए पर्यावरण के महत्व को समझ कर हमें जागरूक होना ही पड़ेगा। मुख्य अतिथि वरिष्ठ प्रधान पाठक श्री भुवन सिन्हा ने कहा कि प्रकृति पर नियंत्रण और जीवन शक्ति को बनाए रखने के लिए वृक्ष लगाना आवश्यक हो गया है। इसकी महत्ता को हम नकार नहीं सकते। वृक्ष जन्म से लेकर मृत्यु तक हमारे लिए उपयोगी है। वृक्ष हमारे जीवन के लिए प्राणवायु है ।
इको क्लब प्रभारी तामसिंग पारकर ने बताया कि पर्यावरण दिवस 2025 की थीम वैश्विक स्तर पर प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना है। प्लास्टिक प्रदूषण मानव जीवन के लिए सबसे बड़ा खतरा बनकर सामने आया है l इसका कारण मानव गतिविधिया ही है । सिंगल यूस प्लास्टिक आइटम सस्ती होती है जिसके कारण दैनिक जीवन में इसका अधिक से अधिक उपयोग किया जा रहा है, जिससे पर्यावरण प्रभावित हो रहा हैं। इसके जलने से निकलने वाली जहरीले रसायन वायु को दूषित करती है और मिट्टी को बंजारा बनाती है । जानवर मर रहे हैं और मानव कैंसर,नपुंसकता, कम वजन, विकास जैसे समस्या से
जूझ रहे हैं। उन्होंने व्यक्तिगत स्तर पर इस प्रदूषण को कम करने के कई उपाय बताएं जिसमें विभिन्न तरह के इमोजी के द्वारा लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। व्याख्याता श्रीमती सावित्री स्वर्णकार ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण से निपटने के लिए एक सामूहिक का प्रयास की आवश्यकता है । प्लास्टिक के बजाय धातु के बर्तन में भोजन करें। बोतल बंद पानी का उपयोग न करें। व्याख्याता श्रीमती देहूति कोठारी ने कहा कि धरती मां की रक्षा के लिए हमें हाथ मिलाना पड़ेगा। हम उस प्रकृति का पोषण करें जो हमारा पोषण करती है।इस अवसर पर पर्यावरण प्रदूषण पर पेंटिंग तथा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इको क्लब द्वारा रैली निकालकर लोगों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया। इस कार्यक्रम में व्याख्याता संदीप कुमार नायक आमोद त्रिपाठी ,मोहम्मद नदीम खान, पूजा राट्रे तथा समस्त इको क्लब के सदस्य उपस्थित थे।विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank



