खाद की कमी को देखते हुए किसानों की माथे पर बढ़ी चिंता। जिसे देखते हुए कृषि विभाग ने दी सलाह।

 ब्यूरो समाचार-दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

स्थान -बालोद

बारिश के आगमन से पहले जिले के किसानों के माथे पर शिकन साफ झलक रहा है, जिस पर कृषि विभाग ने वर्षा ऋतु के आगमन को देखते हुए जिले के किसानों को सामयिक सलाह दी है। कृषि विभाग के उपसंचालक ने बताया कि जिले के किसानों द्वारा खरीफ वर्ष 2025 में फसल बुआई की तैयारी चल रही है। खेती करने वाले अधिकतर ऋणी किसान हैं जो खाद का उठाव सहकारी समिति के माध्यम से करते हैं।

 शासन द्वारा सहकारी एवं निजी खाद विक्रय केन्द्रों को उर्वरकों का आबंटन अनुपात 60ः40 के स्थान पर 70ः30 किया गया है। शासन द्वारा जिले के लिए कुल खाद भण्डारण के लिए संशोधित लक्ष्य 54037 मी.टन निर्धारित किया गया है। जिसके विरूद्ध अबतक 26471 मीटन (49 प्रतिशत) का भंडारण हो चुका है, जो गत वर्ष की तुलना में 12 प्रतिशत कम है। जिले के किसानों द्वारा अब तक 16862 मी.टन (31 प्रतिशत) का उठाव किया जा चुका है। खरीफ वर्ष 2025 डीएपी की आपूर्ति कम होने की संभावना है, डीएपी उपलब्ध न होने पर अन्य एनपी के वैकल्पिक उर्वरक 12ः32ः16, 20ः20ः0ः13, 28ः28ः0, 16ः16ः16 इत्यादि के माध्यम से आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति किया जा सकता है। बताया गया कि वैकल्पिक उर्वरकों का उपयोग करके फसल के अनुरूप आवश्यक तत्वों का संतुलन बनाया जा सकता है। 


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read