ब्यूरो समाचार, दिनेश कुमार नेताम
स्थान - चिपरा
विश्व पर्यावरण दिवस (WED) 5 जून को मनाया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसका उद्देश्य हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने और उसकी बेहतरी के लिए जन-सामान्य में जागरूकता बढ़ाना है।
विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन 143 से अधिक देशों को एक मंच पर लाकर प्लास्टिक प्रदूषण, समुद्री प्रदूषण, ग्रीन हाउस के प्रभाव, जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण प्रदूषण, ओवर-पॉपुलेशन, ग्लोबल वॉर्मिंग, सस्टनेबल कंजम्प्शन और वाइल्ड लाइफ क्राइम जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाता है। हम देख रहे हैं कि दशकों से प्लास्टिक-प्रदूषण दुनिया के हर कोने में फैल चुका है, यह हमारे खाने-पीने के सामान के जरिये हमारे शरीर में समा रहा है। प्लास्टिक प्रदूषण एक बड़ी चिंता का विषय है, यह आज की पर्यावरणीय चुनौतियों में से एक है। इस अवसर पर ग्राम के सरपंच यश राणा ने कहा की हमें विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझने और उसे निभाने का संकल्प लेना चाहिए।
प्लास्टिक प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए इन उपायों को अपनाये।
प्लास्टिक के उपयोग को कम करें और इसके निपटान के लिए सही तरीके अपनाएं।कपड़े के बैग और स्टील या ग्लास की बोतलें उपयोग मे लाये।
हमे व ग्रामीण जन मिलकर अपने चारों ओर के जीव-जंतु पेड़-पौधों एवं वातावरण का संरक्षण करते हुए अपने क्षेत्र एवं ग्राम को समृद्ध एवं प्लास्टिक मुक्त बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत चिपरा में वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया जिसमें सरपंच श्री यश राम राणा एवं पंच पुनाराम उप सरपंच श्री गिरधारी राम राणा एवं सदाराम राणा नेतराम गुनेंद्र महिला सरपंच श्रीमती कमलाबाई साहू गैदी बाई शैलेंद्र कमलेश्वरी भुआर्य शकुंतला चावरे तोरण बाई धनेंद्र उपस्थित रहे।उक्त जानकारी संदीप कुमार साहू ने दी।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


