बघमरा में हुए महिला हत्याकांड का हुआ खुलासा। बहु ही निकली कातिल।

 ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

स्थान- बघमरा

बालोद पुलिस की सक्रियता ने बहुत कम समय में हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में सफलता प्राप्त की। घटना दिनांक 10.06.2025 को थाना बालोद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बघमरा की घटना मे गीता देवांगन नामक महिला खून से लथपथ घर में पड़ी हुई है जिस पर थाना बालोद के द्वारा तुरंत घटना स्थल पहुंच कर मृतिका के शव एवं मकान का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं घर वालों से और आस पड़ोस से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर मृतिका के बहु श्रीमती खिलेश्वरी देवांगन पर बालोद पुलिस को पहली संदेह हुआ जिसको हिरासत में लिया गया था।

   पुलिस अधीक्षक बालोद श्री योगेश कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका ठाकुर के पर्यवेक्षण में एवं एसडीओपी श्री देवांश सिंह राठौर के मार्गदर्शन में ,थाना बालोद के द्वारा हत्या की गुत्थी सुलझाने संदेही बहु से बार-बार पूछताछ करने पर मृतिका की बहु खिलेश्वरी देवांगन द्वारा बताया गया कि मेरी सास गीता बाई देवांगन के द्वारा आए दिन बांझ निःसंतान हो ,आज तक बच्चा पैदा नहीं कर सके तुम बोझ हो कहकर ताना मारती थी और अपने पुत्र को मुझे छोड़ने के लिए भड़काती थी, मेरे पति अपनी मां के बातों में आकर आये दिन मुझसे लड़ाई झगडा करता था। दिनांक 10.06.2025 को भी उसी बात को लेकर पुनः झगड़ा कर रही थी तब मुझे बहुत गुस्सा आया । और मैं जान से मारने की नियत से हाथ के पास रखे हसिया से पहले उसके पैर, फिर चेहरा, जहां दिखा वहाँ बार-बार मारने लगी । मेरी सास लेटे-लेटे अपने हाथ से रोकने का प्रयास कर रही थी मैं हसिया से मारते जा रही थी जब मेरी सास मर गई तब मैं कुछ देर वहां बैठकर सोचती रही, उसके बाद मोहल्ले वालों को जाकर बताइ कि मेरी सास खुद को चाकू मार कर बेहोश हो गई है। हसिया से मेरे दाहिने हाथ के अंगूठे के पास छोटी उंगली में चोट आया है।


       आरोपी महिला द्वारा घटना करना स्वीकार करने पर थाना बालोद पुलिस के द्वारा विधि पूर्वक गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया।

       उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बालोद, थाना प्रभारी बालोद रविशंकर पांडे, उप निरीक्षक जोगेंद्र साहू सहायक उप निरीक्षक देव कुमारी साहू, सूरज साहू , रामप्रसाद गजभिए ,प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम ,हरिश्चंद्र, आरक्षक राहुल , कोकिला, आकाश दुबे, योगेंद्र तमस्कर एवं थाना बालोद की स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read