ब्यूरो समाचार, दिनेश कुमार नेताम, बालोद
स्थान - दल्ली राजहरा
सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप 20 से 26 जून 2025 वियतनाम में आयोजित है ।छत्तीसगढ़ राज्य के बालोद जिला दल्ली राजहरा लोह नगरी का एकमात्र खिलाड़ी जो अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगा लहराने वियतनाम जाएगा। 20 से 26 जून 2025 तक आयोजित सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय म्यूथाई दल में शामिल है अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था IFMA इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ़ म्यूथाई एसोसिएशन इस चैंपियनशिप को आयोजित कर रही है शुभम कुमार निषाद के पिता बीमार है व माता साबुन फैक्ट्री में काम कर अपना जीवन यापन करती हैं इन हालातो मे बिना हार माने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीत चुके हैं अब अंतरराष्ट्रीय पदक जीतने की चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है गैरतलब है कि सीनियर एशियन म्यूथाई चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए करीबन डेढ़ लाख का खर्च अनुमानित है जिसमे आने जाने,टिकट रहने भोजन एवं प्रतियोगिता शुल्क शामिल है।राज्य म्यूथाई संघ ने लोगों से अपील की है कि खेल प्रेमी सामाजिक संगठन और उघमी इस खिलाड़ी को आर्थिक मदद करें ताकि शुभम कुमार निषाद की प्रतिभा किसी आर्थिक वजह से रुक ना जाए। इसलिए ग्राम चीचा भिलाई मे निषाद समाज के द्वारा सामाजिक कार्यक्रम मे विधायक कुंवर सिंह निषाद जी के तरफ से प्रतिभा सम्मान सहयोग राशि के रूप में दल्ली राजहरा के होनहार खिलाडी शुभम निषाद को 10000 की नगद राशि भेट कई गईं और समाज के कर्मचारी प्रकोष्ट से, 5000 रूपये और दल्ली राजहरा के निषाद समाज के ओर से 2000 की नगद राशि सहायता के रूप मे प्रदान किया गया व निषाद समाज की ओर से प्रतिभा सम्मान भी किया गया इस अवसर पर दल्ली राजहरा के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष काशीराम निषाद जी व राजेश निषाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

