ब्यूरो समाचार, दिनेश कुमार नेताम, बालोद
रायपुर,18 जून 2025। आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू ने बताया कि विकास "विनाश" लेकर आती है यह चरितार्थ कर रही रायगढ़ नगर निगम के जेलपारा और प्रगति नगर क्षेत्र में प्रस्तावित मरीन ड्राइव परियोजना, पिछले शनिवार निगम अमला ने बुलडोज़र के साथ स्थानीय निवासियों का घर तोड़ दिया था। प्रशासन द्वारा उन्हें किसी
प्रकार की सूचना नोटिस नहीं दिया है और बिना किसी पुनर्वास योजना व व्यवस्थापन के ही बलपूर्वक गरीबों के घरों को उजाड़ दिया गया। जबकि निवासी पिछले 20-25 वर्षों से यहाँ निवास कर रहे हैं अब अचानक मरीन ड्राइव के नाम पर उनके घरों को तोड़ दिया गया है। वहीँ निगम प्रशासन का कहना है कि मरीन ड्राइव परियोजना को लेकर शासन प्रशासन केलो नदी का सौंदर्यीकरण और बढ़ते हुए ट्रैफिक के मद्देनज़र नया शनि मंदिर से लेकर छठ पूजा स्थल तक सड़क निर्माण की योजना बनाई गई है, जिसके दायरे में जेलपारा और प्रगति नगर के लगभग 100 से अधिक घर आ रहे हैं। नगर निगम ने इन घरों को तोड़ने के लिए पूर्व में नोटिस जारी करने का दावा किया है, लेकिन मोहल्लेवासी अस्वीकार कर रहे हैं।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग और प्रदेश महासचिव वदूद आलम ने बताया कि बुलडोजर घटना के अगले दिन ही आम आदमी पार्टी द्वारा रायगढ़ में पीड़ितों से मुलाक़ात की ओर प्रशासन के सामने विरोध जताया था।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी और मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में प्रशासन की संवेदनहीनता और तानाशाहीपूर्ण कार्यप्रणाली पर गम्भीर सवाल खड़े हो रहे हैं। न तो विस्थापितों को कोई ठोस पुनर्वास नीति नहीं दी गई, और न ही उन्हें अपने सामान को सुरक्षित निकालने का पर्याप्त समय दिया गया? क्या विकास अब लोगों के जीवन और घरों को रौंदकर आगे बढ़ेगा? अगर यही विकास है तो ऐसा विकास मानव जीवन के लिए किसी त्रासदी से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इस भीतरह गरीबों के घरों को बुलडोजर से तोड़ने का विरोध करती है और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में कलेक्टर और तहसीलदार के नाम आम आदमी पार्टी द्वारा ज्ञापन दिया जा रहा है और सम्बंधित अधिकारियों के आग्रह करतें हैं कि अगर कहीं पर भी इस तरह विस्थापन किया जाता है तो उसकी उचित पुनर्वास नीति के तहत अच्छी जगह पर विस्थापन किया जाये ताकि गरीब परिवार वहां रह सकें। जैसा कि रायगढ़ में देखा गया जिस जगह मकान दिया गया है वहां इंसान के रहने लायक सुविधाएँ नहीं हैं इंसान को इंसान कि तरह जानकर सही व्यवस्थापन किया जाये।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


.png)