ग्राम पंचायत सूअरबोड के प्राथमिक व माध्यमिक शाला में बड़े हर्षोल्लास के साथ प्रवेश उत्सव मनाया गया।

संवाददाता -सोमनाथ सोनवानी
स्थान -सूअरबोड़
ग्राम पंचयात सूअरबोड़ के प्राथमिक व माध्यमिक शाला में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव मनाया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्रीमती ममता कोर्राम ने कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदे के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया | तत्पश्चात अतिथियों का पुष्प गुच्छ और तिलक लगाकर स्वागत किया गया | साथ ही नवप्रवेशी बच्चों को तिलक

लगाकर मुँह मीठा कर निःशुल्क गणवेश वितरण किया गया |तत्पश्चात ग्राम सरपंच श्रीमती ममता कोर्राम ने अपने उतद्बोधन में पालको से आग्रह किया की वे प्रतिदिन अपने बच्चों को शाला भेजे और स्वम् भी बीच बीच में शाला आये और शिक्षा की गुणवत्ता को जांचे और कोई कमी होती है उसे पूरा करने के लिए शिक्षकों से अपनी बात रख सकते हैं | विशेष अतिथि अजय ने भी आशीर्वाचन के रूप में बच्चों को बधाई दिया | विशेष अतिथि महेश कुमार मार्गीया ने भी अपने उतद्बोधन में बच्चों को लगन लगाकर पढ़ने और एक लक्ष्य बनाकर चलने को कहाँ | प्रधान पाठक माध्यमिक शाला अनूप ठाकुर जी ने भी बच्चों की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ अच्छे से पढ़ाई करने व अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया | साथ ही प्रधान पाठिका प्राथमिक शाला संतकुमारी महंत ने पालको और बच्चों को प्रवेशोत्साव क्यों मानते हैं? इसका उद्देश्य क्या हैं? विस्तार से बताये | अंत में संस्था प्रमुख अनूप ठाकुर जी ने कार्यक्रम में आये अतिथियों, सभी पालको, शाला समिति के सदस्यों का धन्यवाद के साथ आभार प्रकट किया इस अवसर पर सभी शिक्षक,पालक गण व शाला के बच्चे उपस्थित थे |


विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493

👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:

     👇   

Google pay Phone pay Paytm 
Shubh Paik

Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank

Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read