ब्यूरो समाचार, दिनेश कुमार नेताम
स्थान -रायपुर
रायपुर, 03रायपुर, 03 जून 2025। रायपुर के नकटी (सम्मानपुर) गांव में सैकड़ों ग्रामीणों अपने घरों से बेदखली के खिलाफ आंदोलन पर बैठे हुए हैं। आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग जी और उनके साथ आम आदमी पार्टी के नेताओं द्वारा नकटी गांव के ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी व्यथा जानी। जसबीर सिंग जी ने बताया कि किस तरह से छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पूरे गांव को जिसमें 80 से 90 परिवार निवासरत हैं उन्हें घर खाली करने का पिछले माह नोटिस दिया गया। आश्चर्य की बात यह है कि पिछले साल ही कई ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास के तहत आबंटन किया गया जिस पर उन्होंने पक्के मकान बनाए हैं। लेकिन अब सरकार वहां विधायक कॉलोनी बनाना चाहती है। घर की बेदखली के नाम से ग्रामीणों में दुख है और सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
जसबीर सिंग कहतें हैं कि सरकार द्वारा क्यों नकटी गांव में विधायक कॉलोनी के लिए उनके घर तोड़ने का तुगलकी फरमान जारी किया गया। प्रदेश की भाजपा सरकार के जनप्रतिनिधि इतने संवेदनहीन क्यों हैं की जनप्रतिनिधियों के दरवाजे खटखटाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। क्या भाजपा का बुलडोजर सिर्फ गरीबों के आशियाने उजाड़ने के लिए है? आम आदमी पार्टी नकटी गांव के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और अगर ग्रामीणों की मांग सरकार नहीं सुनती है तो आम आदमी पार्टी ग्रामीणों के साथ मिलकर उनके न्याय के लिए सड़क पर आंदोलन करेगी।
जसबीर सिंग ने राज्य की साय सरकार से आग्रह किया है कि नकटी गांव के ग्रामीणों की मांग को देखते हुए उनके घरों को ना उजाड़ा जाए।
आम आदमी पार्टी की ओर से प्रदेश संगठन महामंत्री जसबीर सिंग, कलावती मार्को,रघुराज सिंह, आर एस ठाकुर, शिव कुमार शर्मा, पुनारद निषाद, अखि
ल
ल
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


