ब्यूरो समाचार -दिनेश कुमार नेताम, बालोद
बालोद जिले के प्रसिद्ध नाड़ी वैद्यविशारद व 64 योगिनी मोक्ष सेवा संस्थान लिमोरा के संस्थापक गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख जी के द्वारा गुंदर दही विकासखंड के ग्राम लिमोर में 64 योगिनी मंदिर का निर्माण कार्य किया जा रहा है, इसके निर्माण कार्य में वीरेंद्र देशमुख जी ने 64 गांव में आशीर्वाद व भिक्षा लेकर निर्माण कार्य को पूर्ण करने में मानव समाज से सहयोग लिए है। गौरतलब है कि गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख जी बीते कई वर्षों से जन सेवा का कार्य करते आ रहे हैं वे शिक्षा के साथ मेधावी छात्रों को,निर्धन कन्या विवाह,बेसहारा, असहाय लोगों को व स्वच्छता, वृक्षारोपण जैसे अनेक पुनीत कार्यों में लोगों को मदद करते आ रहे हैं।
गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख जी ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची मानव सेवा है निस्वार्थ भाव से सभी की सेवा करना परम पिता परमात्मा के सेवा के तुल्य है परोपकार की आंच में ही मानव जाति रूपी सोना निखरता है मानव समाज की उन्नति परोपकार पर टिकी है इसलिए प्रत्येक मनुष्य को बिना स्वार्थ भावना के परोपकार करना चाहिए।
64 योगिनी मंदिर अपने आप में एक अनूठा मंदिर होंगी, जहां पर दान पेटी रखी नहीं जाएगी। गुरुदेव वीरेंद्र देशमुख जी ने बताया कि इस मंदिर में किसी भी तरह की दान पेटी नहीं होगी लोग श्रद्धा पूर्वक दर्शन करने आएंगे और दर्शन करके चले जाएंगे।
यह मंदिर निर्माण पूर्ण होने पर प्रतिदिन भंडारा का आयोजन किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति चाहे तो इस भंडारे को सुचारु रूप से चलाने मे अपनी सहयोग प्रदान कर सकते हैं।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank



.png)