डौण्डी ब्लॉक संवाददाता -शांतानु कुलदी
राज्य शासन के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम सुशासन तिहार के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंधी जानकारी आवेदकों एवं आम नागरिकों को देने हेतु सुशासन तिहार के तृतीय चरण एवं अंतिम चरण के अंतर्गत बालोद जिले के ग्राम पंचायत पटेली मे समाधान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छाया विधायक डौडी
लोहारा व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी , जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख जी , पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष पवन साहू जी, यशवंत जैन जी, यज्ञद्त्त शर्मा जी, जिला पंचायत बालोद के अध्यक्ष श्रीमती तारिणी पुष्पेंद्र चंद्राकर, जिला पंचायत बालोद के उपाध्यक्ष तोमन साहू, डौण्डी लोहारा नगर पंचायत के अध्यक्ष लाल निवेन्द्र सिंह टेकाम, डौण्डी जनपद अध्यक्ष मुकेश कौड़ो, उपाध्यक्ष भोलाराम नेताम, गुंदर दही के पूर्व विधायक वीरेंद्र साहू, नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष तोरण साहू, डौडी भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मनीष झा, लालचंद जैन, मितेंद्र वैष्णव, हिंछाराम साहू आदि अतिथि गण उपस्थित रहे, सुशासन तिहार के समाधान शिविर मे पहुंचे नागरिक गणों का परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण की गई व आयुष विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। ज़िला आयुष अधिकारी डॉ राजेश कुमार झारिया बालोद के मार्गदर्शन मे आयुष विभाग का स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे कुल 195 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क औषधि वितरण किया गया।
आयुर्वेद चिकित्सक- डॉ अशोक वर्मा , डॉ चैतन्य पटेल,डॉ. सोहम शरवानी,
फार्मासिस्ट - श्री विमल कुमार देवांगन श्री नरेश कुमार भुआर्य, श्री एल बोरकर,
औषधालय सेवक - श्री बुधार सिंह, श्री अंकालूराम ठाकुर आदि ने इस अवसर पर सहयोग प्रदान किया।जिले में सुशासन तिहार के अंतर्गत समाधान शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत पटेली कलस्टर 13 गावं शामिल थे। 28 मई दिन बुधवार को समाधान शिविर सम्पन्न हुआ ।इस अवसर पर ग्राम के समस्त नागरिक व आसपास के सरपंच व ग्रामीण जन अधिक संख्या मे नागरिक जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


