जिला कांग्रेस कमेटी की प्रथम बैठक ""राजीव भवन, बालोद "" मे सम्पन्न।

 संवाददाता - दिनेश कुमार नेताम, बालोद 

जिला कांग्रेस कमेटी बालोद की प्रथम विस्तारित बैठक का आयोजन आज "राजीव भवन "बालोद में किया गया नवनिर्वाचित जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी जी को सभी ने जिला अध्यक्ष पद पर नियुक्त होने की बधाई प्रेषित की एवं सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने नई कार्यकारिणी में कांग्रेस के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने की बात कही कार्यक्रम को पूर्व कैबिनेट मंत्री माननीया श्रीमती अनिला भेड़िया जी , संजारी बालोद की विधायक आदरणीया श्रीमती संगीता सिन्हा जी, एवं 

गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र के विधायक आदरणीय श्री कुंवर सिंह निषाद जी ने संबोधित किया, जिला कांग्रेस कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष श्री चंद्रेश हिरवानी ने शीर्ष नेतृत्व का हृदय सेआभार जताते हुए सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन से संगठन की गतिविधियों को बेहतर तरीके से चलाए जाने की बात कही। कार्यक्रम के पश्चात एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया ,जिसमें नेशनल हेराल्ड मामले में यूपीए की चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ ईडी द्वारा चार्टशीट 

दाखिल किए जाने पर सभी वक्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा बदले की भावना से की जा रही कार्यवाही की तीखे शब्दों में निंदा की,कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री रतिराम कोसमा जी ने किया।




विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374

E-mail. news24india999@gmail.com

Office Number 9477709493


👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:


     👇   


Google pay Phone pay Paytm 

Shubh Paik 



Account 6266418160

IFC CODE AIRP0000001

Airtel Payments Bank






Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read