बालोद से संवाददाता दिनेश कुमार नेताम की रिपोर्ट
डौण्डी लोहारा, जिला बालोद के वनांचल ग्राम कुदारी के निवासी देव कुमार (पप्पू ) पिता श्री जगन्नाथ कोरेटी का विवाह मरकाकसा (छुरिया )जिला राजनंदगांव के निवासी राम सिंह नेताम कि सुपुत्री फगनी (फुग्गी ) से पिछले साल दशहरा के समय तय हो चुका था। लेकिन सगाई और शादी की रस्म बची हुई थी, देवकुमार कोरेटी कांकेर जिला के अंतागढ़ के ग्राम चिचगांव प्रायमरी स्कूल मे पदस्थ थे,इसी बीच अचानक शासन और कोर्ट के आदेश पर उन्हें नौकरी गंवानी पड़ी। जिससे वधू
पक्ष चिंतित हो उठा पर देव कुमार की होने वाली पत्नी फगनी ने हालात को समझते हुए शादी की सहमति जताई और शादी तय हो गई। कहते हैं ना की जोड़ियां तो ऊपर वाले ने पहले से तय कर रखे हैं फगनी को देव कुमार की दुल्हन बनी थी बन गई। और शादी भी आदिवासी रीति रिवाज के साथ-साथ आदिवासी संस्कृति के तहत मंडप सजावट सेल्फी जोन व आशीर्वाद समारोह में दूल्हा दुल्हन को जहाँ बैठाया जाता है उसे भी प्राकृतिक छिंद व ताड़ के पत्तों आदि और बूढ़ादेव कि झांकी नुमा सेल्फी जॉन तैयार किया गया था, वनांचल क्षेत्र में ऐसी शादी रचा कर आज की चका चौध की दुनिया में कुछ नया कर एक मिसाल पेश की ऐसी शादी कि पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है।विज्ञापन के लिए संपर्क करें 9406430374
E-mail. news24india999@gmail.com
Office Number 9477709493
👉अगर आप सच के साथ चलने और सही खबरों को सही दिशा देने में आप हमारी मदद करना चाहते हैं तो आप अपना योगदान इस बैंक एकाउंट के माध्यम से दे सकते हैं ।:
👇
Google pay Phone pay Paytm
Shubh Paik
Account 6266418160
IFC CODE AIRP0000001
Airtel Payments Bank


