रेडक्रॉस एवं सेवा भारती मिलकर करेंगे जिला अस्पताल परिसर में गरीब मरीजों की सेवा

 न्यूज 24 इंडिया ब्यूरो चीफ अशोकनगर दिनेश कुमार सेन   

15 अगस्त से प्रारंभ होगा "हेल्प डेस्क" प्रकल्प


अशोकनगर। रेड क्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन डॉ.जय मंडल यादव के निवास पर रविवार शाम रेड क्रॉस एवं सेवा भारती के संचालक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में संघ कार्य के विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल एवं विभाग कार्यवाह महेश रघुवंशी ने विशेष रूप से मार्गदर्शन दिया। संघ के विभाग प्रचारक नितिन अग्रवाल ने कहा कि हमें जिला अस्पताल परिसर को गोद लेकर वहां प्रतिदिन जिले भर से आने वाले सभी गरीब,शोषित,वंचित एवं दीन-दुखियों की सेवा के लिए कोई न कोई प्रकल्प प्रारंभ करना चाहिए। इसी उद्देश्य से रेड क्रॉस एवं सेवा भारती ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल परिसर में हेल्प डेस्क सेवा प्रारंभ की जाएगी। इसके माध्यम से मरीजों एवं उनके परिजनों को हर संभव मदद, जानकारी एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में रेड क्रॉस सेवा भारती के संचालक मंडल में 3 नवनियुक्त सदस्यों का संयोजन घोषित किया। जिसमें प्रेम सदाना,अशोक सिंह रघुवंशी, डॉ.ज्योति खरका साथ ही समाज सेवी पत्रकार युवा रंजीत यादव को रेड क्रॉस संस्था एवं सेवा भारती संस्था का प्रचार-प्रसार प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बैठक में रेड क्रॉस संस्था के उपसभापति राजीव जैन,सचिव संजय रघुवंशी, प्रदेश प्रतिनिधि डॉ. हरवीर सिंह रघुवंशी एवं संचालक सदस्य कोषाध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, वित्त समिति सतीश पाराशर, डॉ राजकुमार शर्मा अंकित छाबड़ा गुरु रंजीत यादव, गुरु मनीष बरखेड़ा उपस्थित रहे। विभाग प्रचारक एवं विभाग कार्यवाह के मार्गदर्शक उद्बोधन से प्रभावित होकर सभी उपस्थित सदस्यों ने अस्पताल परिसर में नई सेवा प्रकल्प प्रारंभ करने का संकल्प लिया। अंत में रेड क्रॉस सोसाइटी सभापति डॉक्टर जयमंडल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया


Post a Comment

Previous Post Next Post

Also Read